नई दिल्ली: 30 अप्रैल भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस दिन फैंस के चहेते 'हिटमैन' यानी का रोहित शर्मा का बर्थडे है. रोहित आज अपना 39वां जन्मदिन बना रहे हैं. रोहित शर्मा की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है. रोहित ने बतौर कप्तान एक ही साल में भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी जीताए हैं.
अब वह भले ही वनडे के कप्तान नहीं हैं लेकिन उनकी निगाहें अब आगामी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट वनडे वर्ल्ड कप पर है. रोहित बचपन से ही वनडे विश्व कप को जीतने का सपना देख रहे हैं. हालांकि 2023 में उन्होंने अपने इस सपने को बेहद करीब से टूटते देखा था. इस कारण अब वह आगामी विश्व कप के लिए पहले से ही तैयारियों में जुटे हुए हैं.
हिनमैन रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे विश्व कप आज से नहीं बल्कि बचपन से ही जीतना चाहते हैं. उन्होंने यह सपना बचपन में ही देखा था. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरु किया था तब सिर्फ वनडे विश्व कप होते थे तो उन्होंने ने भी उसे जीतने का सपना देखा था. हालांकि उनका वह सपना अभी तक पूरा नहीं हुआ है. इसे पूरा करने के लिए रोहित ने अपनी जी जान लगा दी है.
रोहित शर्मा साल 2023 में अपने सपने के बेहद करीब थे लेकिन अफसोस वह सपना पूरा न हो सका और भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई. वो हार रोहित के लिए सहना बिलकुल आसान नहीं था. उस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपराजित फाइनल में पहुंची थी. हालांकि अब रोहित उस हार से उभर कर अगले वनडे विश्व कप पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.
अब रोहित शर्मा निगाहें अगले साल दक्षिण अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप पर है. रोहित उसे लेकर काफी उत्साहित हैं. रोहित शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप इसलिए भी खास है क्योंकि एक तो रोहित एक भी वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं और यह उनके करियर का आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट हो सकता है. क्योंकि रोहित की बढ़ती उम्र उन्हें आगे खेलने की इजाजत नहीं देगी. इस कारण रोहित के लिए यह टूर्नामेंट बेहद खास है.