GT vs PBKS, Live Streaming: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रात गुरजात-पंजाब की भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? यहां जानें मैच से जुड़ी पूरी डिटेल्स

IPL के 19वें सीजन में पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. PBKS आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ लीग का 46वां मुकाबला खेलने जा रही है. इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है.

ANI
Meenu Singh

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. PBKS आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ लीग का 46वां मुकाबला खेलने जा रही है. इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है. इस सीजन जहां पंजाब किंग्स सभी टीमों को लगभग रौंदते हुए आगे बढ़ रही है. हालांकि आरआर के खिलाफ पिछले मैच में टीम को इस सजीन की हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन उसके बाद भी टीम अंक तालिका के शीर्ष पर काबिज है. 

वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस के लिए यह सीजन अब मिलाजुला रहा है. टीम को शुरुआती कुछ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ रहा था हालांकि बाद में टीम ने जीत की पटरी पर वापसी की थी. जीटी ने अब तक लीग में 9 मैच खेले हैं जिनमें से टीम को 5 मैच में सफलता मिली है. इन पांच जीतों को साथ टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है. तो अब फैंस के लिए ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि देखना दिलचस्प होगा कि क्या पंजाब किंग्स पिछली हार के बाद जीत की पटरी पर वापसी कर पाती है या नहीं. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि फैंस इस मैच को कहां देख सकते हैं.  

GT vs PBKS के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

GT vs PBKS के बीच IPL 2026 का मैच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

GT vs PBKS के बीच मैच कब खेला जाएगा?

GT vs PBKS IPL 2026 में 03 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

GT vs PBKS के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

GT vs PBKS के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.

GT vs PBKS के बीच टॉस किस समय होगा?

GT vs PBKS के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.

GT vs PBKS का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

GT vs PBKS के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

GT vs PBKS मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

GT vs PBKS के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

GT vs PBKS स्क्वाड

GT: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज येरा, टॉम बैंटन
 
PBKS: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे