IPL 2026

DC vs RCB: क्या RCB आज DC से लेगी हार का हिसाब? जानें मौसम और पिच रिपोर्ट, हेड-टू-हेड; संभावित प्लेइंग इलेवन

सोमवार को आईपीएल के 19वें संस्करण का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है. मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का इस सीजन अभियान काफी शानदार जा रहा है.

Pinterest
Meenu Singh

नई दिल्ली: सोमवार को आईपीएल के 19वें संस्करण का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है. ये भिड़ंत DC के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 07:30 बजे होने वाली है. मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का इस सीजन अभियान काफी शानदार जा रहा है. गत वर्ष की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीाजन 10 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. 

इसके अलावा अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो अक्षर पटेल की टीम का प्रदर्शन इस सीजन सामान्य रहा है. टीम की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन टीम बाद में टीम का प्रदर्शन में गिरावट आई है.  टीम ने अब तक 7 मैच खेले हैं, इन 7 मुकाबलों में दिल्ली को केवल 3 मैच में सफलता प्राप्त हुई है. 

बता दें इससे पहले दोनों टीमें इसी सीजन 18 अप्रैल को भिड़ी थी, जिसमें दिल्ली ने बाजी मारी थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. लेकिन उससे पहले जानते हैं दिल्ली की पिच आज किस तरह का बर्ताव करेगी. 

DC vs RCB हेड टू हेड 

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत में आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से आरसीबी ने 20 मैच जीते हैं वहीं डीसी ने 13 मैच में बाजी मारी है. इसके अलावा एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है. 

दिल्ली में चलेगा बल्लेबाजों का राज

दिल्ली की अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. यहां की काली मिट्टी की पिच सपाट सतह के कारण समान उछाल देखने को मिलता है. छोटी बाउंड्री होने के कारण फैंस को यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. वहीं दूसरी पारी में ड्यू अहम भूमिका निभाएगी. 

क्या DC vs RCB मैच में बारिश डालेगी खलल

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का मौसम गर्मी रहेगा. हालांकि शाम के समय यहां बादल छाए रहने की संभावना है. लेकिन बारिश संभावना शून्य है जिस कारण फैंस पूरे 40 ओवर के मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. दिल्ली में शाम के समय करीब 36°C तापमान रहने की संभावना है. 

DC vs RCB संभावित  प्लेइंग इलेवन

DC संभावित  प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी/दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार। 

इंपैक्ट प्लेयर- विप्रज निगम

RCB संभावित  प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार/मंगेश यादव (रासिख पर चोट के बादल) 

इंपैक्ट प्लेयर- जैकब बेथेल