'एनिमल' के बाद फिर से गर्दा उड़ाएंगे बॉबी देओल! एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' को आखिरकार रिलीज डेट मिल गई है. फिल्म 5 जून 2026 को दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज होगी. इससे पहले 22 मई का डेट तय था, लेकिन अब इसे एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है. अनुराग कश्यप के डायरेक्टोरियल में बॉबी देओल लीड रोल में हैं.
मुंबई: बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' को आखिरकार रिलीज डेट मिल गई है. फिल्म 5 जून 2026 को दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज होगी. इससे पहले 22 मई का डेट तय था, लेकिन अब इसे एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है. अनुराग कश्यप के डायरेक्टोरियल में बॉबी देओल लीड रोल में हैं.
'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
फिल्म पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन हुई थी, जहां उसे काफी सराहना मिली. वर्ल्ड प्रीमियर के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स ने फिल्म की तारीफ की. अब ये इंटेंस ड्रामा बड़े पर्दे पर आम लोगों तक पहुंचने जा रही है. फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी. शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, ऋद्धि सेन, सबा आज़ाद और नागेश भोसले जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. ये एक बड़ी और ताकतवर कास्ट है, जो कहानी को और मजबूत बनाती है.
फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है. दोनों ही लेखक अपनी मजबूत कहानियों के लिए जाने जाते हैं. सुदीप शर्मा ने पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी हिट प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. हाल ही में उन्होंने कोहरा 2 भी डायरेक्ट किया, जिसे क्रिटिकल अक्लेम मिला. अनुराग कश्यप खुद 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'ब्लैक फ्राइडे' जैसे कल्ट क्लासिक्स के मास्टर डायरेक्टर हैं. उनकी बोल्ड और रियलिस्टिक स्टाइल इस फिल्म में भी दिखने की उम्मीद है.
फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी हैं और इसे जी स्टूडियोज ने बैक किया है. बॉबी देओल इन दिनों लगातार अच्छे रोल और परफॉर्मेंस दे रहे हैं. 'बंदर' में उनका सेंट्रल रोल फिल्म को और खास बनाने जा रहा है. रिलीज डेट में बदलाव के बाद अब फिल्म 5 जून को यश की फिल्म 'टॉक्सिक' (4 जून) के ठीक अगले दिन रिलीज हो रही है. दोनों फिल्मों के बीच क्लैश की चर्चा जोरों पर है. एक तरफ अनुराग कश्यप की इंटेंस ड्रामा और दूसरी तरफ यश की बड़ी स्क्रीन वाली फिल्म. ये मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प होने वाला है.
'बंदर' को लेकर फैन्स और इंडस्ट्री में काफी उत्साह है. TIFF में मिली तारीफ के बाद अब थिएट्रिकल रिलीज का इंतजार सबको है. अनुराग कश्यप की फिल्में हमेशा चर्चा में रहती हैं और ये वाली भी अलग नहीं होने वाली.