menu-icon
India Daily

DC vs RCB, Live Streaming: आज होगी दिल्ली-बेंगलुरु के बीच भिड़ंत, नोट करें मैच की पूरी डिटेल्स

IPL 2026 का 39वां मुकाबला 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
DC vs RCB, Live Streaming: आज होगी दिल्ली-बेंगलुरु के बीच भिड़ंत, नोट करें मैच की पूरी डिटेल्स
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: IPL 2026 का 39वां मुकाबला 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां एक ओर आरसीबी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन अभी तक अभियान उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. दोनों टीमें इससे पहले भी इस सीजन आमने-सामने आ चुकी हैं लेकिन उस मैच में कप्तान अक्षर पटेल के लड़कों ने 6 विकेट से बाजी मारी थी. अब आरसीबी उस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. 

बता दें आरसीबी ने इस सीजन अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिनमें टीम ने 5 मैच में जीत दर्ज किए हैं और इसके साथ ही टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी 7 मैच खेले हैं जिनमें से उन्हें महज 3 मैच में ही सफलता मिली है. टीम 6 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है. 

DC vs RCB के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

DC vs RCB के बीच IPL 2026 का मैच रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

DC vs RCB के बीच मैच कब खेला जाएगा?

DC vs RCB IPL 2026 में 27 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

DC vs RCB के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

DC vs RCB के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.

DC vs RCB के बीच टॉस किस समय होगा?

DC vs RCB के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.

DC vs RCB का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

DC vs RCB के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

DC vs RCB मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

DC vs RCB के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

DC vs RCB स्क्वाड

DC: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, डेविड मिलर, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, आशुतोष शर्मा, दुशमंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, पृथ्वी शॉ, अजय जादव मंडल, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी

RCB: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर, फिलिप साल्ट, जैकब डफी, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

Topics