menu-icon
India Daily

IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खोला पंजा, कपिल देव की लिस्ट में मारी एंट्री

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट हॉल अपने नाम किया. इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

mishra
IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खोला पंजा, कपिल देव की लिस्ट में मारी एंट्री
Courtesy: @BCCI (X)

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट हॉल हासिल कर डाला.

बुमराह ने 5 विकेट हॉल लेते ही इतिहास रच दिया है और उन्होंने कपिल देव की लिस्ट में जगह बना ली है. बता दें कि अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. हालांकि, उनका यह फैसला बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया.

जसप्रीत बुमराह की कमाल की गेंदबाजी

कोलकाता के ईडन गार्डन में जसप्रीत बुमराह गेंद के साथ आग उगलते हुए दिखाई दिए. उन्होंने 14 ओवर में मात्र 27 रन खर्च किए, जिसमें 5 मेडन ओवर शामिल रहे. बुमराह ने इस दौरान 5 विकेट अपने नाम किए और अफ्रीका को 59 रनों पर समेट दिया.

बुमराह का कारनामा

जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेते ही कारनामा कर दिखाया है. उन्होंने कपिल देव जैसे दिग्गजों की सूची में जगह बना ली है. बुमराह ने अपने टेस्ट करियर का 16वां 5 विकेट हॉल हासिल किया. इसी के साथ उन्होंने भारत के लिए सबसे अधिक 5 विकेट लेने के मामले में भागवत चंद्रशेखर की बराबरी कर ली है.

चंद्रशेखर ने 16 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था. तो वहीं अब बुमराह ने भी 51 टेस्ट मैचों में यह कारनामा कर दिखाया है. इसी के साथ बुमराह अब इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं.

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज-

  • रविचंद्रन अश्विन- 37
  • अनिल कुंबले- 35
  • हरभजन सिंह- 25
  • कपिल देव- 23
  • जसप्रीत बुमराह- 16
  • भागवत चंद्रशेखर- 16

भारत की शानदार गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. शुरुआत में बुमराह के अलावा सभी गेंदबाज फीके नजर आ रहे थे लेकिन उसके बाद वापसी की और अफ्रीका की कमर तोड़ दी.

बुमराह के 5 विकेट के अलावा मोहम्मद सिराज ने 2 और कुलदीप यादव ने भी 2 विकेट हासिल किए. इन सबके अलावा अक्षर पटेल ने भी 1 सफलता हासिल की और अफ्रीका को 159 रनों पर समेट दिया. अफ्रीका के लिए एडन मार्क्रम ने सबसे अधिक 31 रन बनाए.

Topics