menu-icon
India Daily

'बौना है बॉल मिस कर जाएगी', वीडियो में देखें कैसे पंत ने बर्बाद होने से बचाया DRS

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान मजेदार वीडियो सामने आया. इसमें ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा का मजाक उड़ाया.

mishra
'बौना है बॉल मिस कर जाएगी', वीडियो में देखें कैसे पंत ने बर्बाद होने से बचाया DRS
Courtesy: Grab from X

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट के पहले दिन एक मजेदार पल कैमरे में कैद हो गया. जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत की बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें पंत ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा की हाइट को लेकर मजाक उड़ाया. 

बता दें कि इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 50 से अधिक रन जोड़ डाले थे. हालांकि, इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की.

मैच की शुरुआत और बुमराह का जलवा

14 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टेस्ट मैच शुरू हुआ. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. भारत ने चार स्पिनरों के साथ मैदान उतारा, जो एक बड़ा फैसला था.

मैच की शुरुआत में एडन मार्कराम और रयान रिकलटन ने तेजी से रन बनाए. पहले 10 ओवर में 57 रन जोड़ लिए. लेकिन बुमराह ने खेल बदल दिया. उन्होंने पहले रिकलटन को शानदार गेंद पर बोल्ड किया. अगले ओवर में मार्कराम का बाहर का किनारा लेकर विकेट गिराया.

बवुमा पर अपील और पंत का मजाक

13वें ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने बवुमा की पैड्स पर गेंद मारी. जोरदार अपील की लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया. बुमराह रिव्यू लेने के बारे में सोच रहे थे. उन्होंने पंत से पूछा.

बुमराह ने बवुमा को 'छोटा आदमी' कहकर पूछा कि क्या रिव्यू लें. पंत ने हंसते हुए कहा, "बौना भी तो है लेकिन गेंद लेग स्टंप के ऊपर से जा रही है." पंत ने बुमराह को मना कर दिया. हॉकआई ने साबित किया कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से गुजर रही थी. पंत का फैसला सही निकला. यह बातचीत स्टंप माइक से रिकॉर्ड हो गई और वीडियो वायरल हो गया. फैंस इसे देखकर खूब हंस रहे हैं.

यहां पर देखें ऋषभ पंत का मजेदार वीडियो-

बवुमा का जल्दी आउट होना

हालांकि, बवुमा ज्यादा देर नहीं टिक सके. कुलदीप यादव ने उन्हें 11 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट कर दिया. लंच तक दक्षिण अफ्रीका 27 ओवर में 105 रन पर 3 विकेट गंवा चुका था. वियान मुल्डर और टोनी डी जोर्जी ने संभाला.वीडियो देखें और मजा लेंयह वीडियो बीसीसीआई और सोशल मीडिया पर उपलब्ध है. 

Topics