menu-icon
India Daily

ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ टीम का किया ऐलान, कोहली समेत इन प्लेयर्स को मिली जगह

सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ी भारत के शामिल हैं. बता दें कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को भी ICC ने अपनी टीम में जगह दी है. मिचेल सेंटनर को टीम का कप्तान बनाया गया है.

Gyanendra Sharma
ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ टीम का किया ऐलान, कोहली समेत इन प्लेयर्स को मिली जगह
Courtesy: Photo-ICC

आईसीसी पुरुष चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाले सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों को इस टीम में जगह दी गई है. भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद आईसीसी ने सर्वश्रेष्ठ टीम का ऐलान किया है. इस टीम में कई भारतीय प्लेयर्स के नाम हैं. 

सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ी भारत के शामिल हैं. बता दें कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को भी ICC ने अपनी टीम में जगह दी है. मिचेल सेंटनर को टीम का कप्तान बनाया गया है. बता दें कि सेंटनर ने अपनी कप्तानी से प्रभावित किया था और कीवी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था. उन्होंने 5 मैचों में 26.66 की औसत के साथ 9 विकेट लिए थे.

न्यूजीलैंड टीम से रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स और मैट हेनरी को जगह मिली है. ICC ने अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम में कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती को भी चुना है. इनके अलावा अक्षर पटेल का चुनाव 12वें खिलाड़ी के तौर पर किया गया है.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टीम

रचिन रविंद्र, इब्राहिम जादरान, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ग्लेन फिलिप्स, अजमतुल्लाह उमरजई, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मोहम्मद शमी, मैट हेनरी और वरुण चक्रवर्ती.