Harry Brook: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के उभरते सितारे हैरी ब्रूक ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी 5 मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 46 रनों से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में ब्रूक के बल्ले से शानदार शतक निकला. इस सेंचुरी के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया. अब ब्रूक इंग्लैंड के लिए वनडे सेंचुरी जड़ने वाले युवा कप्तान बन गए हैं.
एलिस्टर कुक का रिकॉर्ड तोड़ दिया
हैरी ब्रूक इंग्लैंड के लिए वनडे में शतक जमाने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए हैं. उन्होंने 25 साल और 215 दिन की उम्र में यह कमाल किया है. ब्रूक ने 94 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन बनाए. जिसके दम पर उन्होंने एलिस्टर कुक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने बतौर कप्तान 26 साल 190 दिन की उम्र में इंग्लैंड के लिए शतक जमाया था.
At 25 years and 215 days, Harry Brook is the youngest England captain to score a century in men's ODIs 👏 pic.twitter.com/UY7Cn7oxEG
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 24, 2024
ऐसा करने वाले चौथे कप्तान बने
हैरी ब्रूक इंग्लैंड के ऐसे चौथे कप्तान बने हैं, जिन्होंने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरी जमाई है. उनसे पहले इयोन मोर्गन, माइकल एथर्टन और डेविड गॉवर यह कमाल कर चुके हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमाने वाले इंग्लैंड के वनडे कप्तान
मैच का हाल
अगर तीसरे वनडे की बात करें तो यह मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में हुआ. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 304 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 46 रनों से मैच जीत लिया. इस मुकाबले को बारिश ने प्रभावित किया, इसलिए नतीजा डकवर्थ लुईस नियम के तहत निकला. मैच के दौरान बारिश के चलते इंग्लैंड की पारी के 37.4 ओवर के बाद रोकनी पड़ी थी. फिर मैच नहीं हो पाया. जिसके बाद अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया. 5 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है.