menu-icon
India Daily

ENG vs IND: जसप्रीत बुमराह और गौतम गंभीर के बीच हुई तीखी बहस! ड्रेसिंग रूम की तस्वीर हुई वायरल

ENG vs IND: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्य कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में सक्षम नहीं रहा. ऐसे में बुमराह और गौतम गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में तीखी बहस की तस्वीरें सामने आ गई.

mishra
ENG vs IND: जसप्रीत बुमराह और गौतम गंभीर के बीच हुई तीखी बहस! ड्रेसिंग रूम की तस्वीर हुई वायरल
Courtesy: Social Media

ENG vs IND: लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के बावजूद भारत को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इस बीच, बुमराह और कोच गौतम गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में हुई तीखी बहस की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में पहले लोवर ऑर्डर के बल्लेबाजों ने निराश किया. इसके बाद बुमराह के अलावा अन्य कोई भी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका. ऐसे में ड्रेसिंग रूम में बैठे गंभीर भी परेसान हो गए.

बुमराह-गंभीर की बहस ने खींचा ध्यान

इंग्लैंड की पारी के 40वें ओवर में जब शार्दूल ठाकुर गेंदबाजी कर रहे थे, तब बुमराह मैदान से बाहर गए. इसी दौरान कैमरा भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर गया, जहां बुमराह को गौतम गंभीर से जोरदार तरीके से बात करते देखा गया. बुमराह कुछ कहते हुए भावुक नजर आए, और यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. ऐसा माना जा रहा है कि बुमराह अन्य गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन से नाराज थे क्योंकि उन्होंने अकेले ही इंग्लैंड के तीनों विकेट लिए, जबकि बाकी गेंदबाजों ने निराश किया.

भारत की बल्लेबाजी ढही

दूसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए शानदार रही. शुभमन गिल ने करियर का सर्वश्रेष्ठ 147 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने 134 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उनका सॉमरसॉल्ट जश्न फैंस के लिए चर्चा का विषय बना. भारत ने रात के स्कोर 324/2 से 430/3 तक मजबूत स्थिति बनाई, लेकिन इसके बाद मिडिल ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया. आखिरी सात विकेट सिर्फ 41 रन पर गिर गए, और भारत 471 रन पर सिमट गया. यह स्कोर सपाट पिच पर कम माना जा रहा था.

बुमराह अकेले लड़े बाकी गेंदबाज फेल

बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी में देरी हुई लेकिन बुमराह ने शुरू से ही दबाव बनाया. उन्होंने पहली ओवर में जैक क्रॉली को स्लिप में आउट किया और बाद में बेन डकेट को बोल्ड किया. जो रूट को भी बुमराह ने 10वीं बार टेस्ट में आउट किया. बुमराह ने 13 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट हासिल किए लेकिन मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने एक भी विकेट नहीं लिया.