IND vs AFG 3rd T20I: अफगान का क्लीन स्वीप करने उतरेगी रोहित सेना, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11
IND vs AFG 3rd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है, जिसमें टीम इंडिया 3-0 से सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 के बारे में...
IND vs AFG 3rd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज बेंगलुरु में सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है. टीम इंडिया ने पहले 2 मैच जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है. आज वह मेहमान अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. यह मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. जून 2024 में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले यह टीम इंडिया का आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला है. आईपीएल 2024 के बाद 1 जून से ही वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा.
IND vs AFG हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 12 इंटरनेशनल मैच हुए हैं. भारत ने 10 में जीत दर्ज की जबकि 1 मैच टाई रहा, जबकि एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला. इसका मतलब ये है कि अफगानिस्तान की टीम भारत को अब तक किसी भी फॉर्मेट में नहीं हरा सकी है.
इस सीरीज में शिवम टीम के टॉप रन स्कोरर
भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रही इस सीरीज में स्टार आलराउंडर शिवम दुबे टीम इंडिया के टॉप रन स्कोरर हैं. वहीं सबसे ज्यादा विकेट अक्षर पटेल ने लिए हैं. दुबे ने 123 रन बनाए हैं, जबकि अक्षर ने 4 विकेट निकाले हैं. वहीं अफगान टीम के लिए इस सीरीज में गुलबदीन नाइब ने सबसे ज्यादा रन बनाए, उनके नाम 57 रन हैं.
बेंगलुरु स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
तीसरा टी20 मुकाबला बेंगलुरु स्टेडियम की पिच पर होना है. यहां बल्लेबाजों का परफॉर्मेंस शानदार रहता है, हालांकि तेज गेंदबाजों को मदद भी मिलती है. छोटी बाउंड्री होने के चलते यहां लंबे-लंबे छक्के भी देखने को मिलते हैं. माना जा रहा है कि आखिरी टी20 भी हाई स्कोरिंग हो सकता है.
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का टी20 रिकॉर्ड
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक कुल 9 टी-10 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. जिनमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 3 जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है. एक मैच नो-रिजल्ट रहा है. यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 202 है, जो भारत ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था, वहीं लोवेस्ट स्कोर 127 है, जो इंग्लैंड ने 2017 में भारत के खिलाफ बनाया था.
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह।
अफगानिस्तान : इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, गुलबदीन नाइब, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान।