Australian Open 2024: सुमित नागल ने ग्रैंड स्लैम में मचाया भौकाल, ग़ुरबत में कोहली ने की मदद
Gyanendra Sharma
16 Jan 2024
ऑस्ट्रेलिया ओपन
भारत के सुमित नागल ने ऑस्ट्रेलिया ओपन में धमाल मचा दिया है. समित ने 34 साल के इंतजार को खत्म कर दिया है.
1989 के बाद
1989 के बाद ग्रैंड स्लैम में किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को भारतीय ने हराया है. नागल ने कजाकिस्तान के अलेक्जेंडर बुब्लिक को 6-4, 6-2, 7-6 से हराया.
2021 में नागल को मिली थी वाइल्ड कार्ड एंट्री
साल 2021 में नागल को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी, लेकिन तब वह हार गए थे.
27वें नंबर के खिलाड़ी को हराया
137वें नंबर के खिलाड़ी सुमित ने टूर्नामेंट के पहले राउंड में दुनिया के 27वें नंबर के खिलाड़ी बुब्लिक को सीधे सेटों में हराया.
विराट कोहली ने की मदद
सुमित नागल जब पैसों की तंगी से जूझ रहे थे तब विराट कोहली ने उनकी मदद की थी. नागल ने इसके बारे में जानकारी दी थी.
जेब में सिर्फ 6 डॉलर बचे थे
बॉम्बे टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में नागल ने खुलासा किया थि कि कैसे कोहली और उनके फाउंडेशन ने उस समय उनका समर्थन किया जब उनकी जेब में सिर्फ 6 डॉलर बचे थे.
नागल ने क्या कहा था?
विराट कोहली फाउंडेशन ने मेरी मदद की थी. 2019 में जब मैं एक टूर्नामेंट के बाद कनाडा से जर्मनी के लिए उड़ान भर रहा था, मेरे बटुए में छह डॉलर थे.
रमेश कृष्णन
महान रमेश कृष्णन ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलियन ओपन में कुल पांच बार तीसरे दौर के लिए क्वालीफाई किया था. उन्होंने 1983, 1984, 1987, 1988 और 1989 संस्करणों में ऐसा किया.