T20 वर्ल्ड कप में लौटे आएगा टीम इंडिया का मैच विनर खिलाड़ी, कर रहा तगड़ी तैयारी
Gyanendra Sharma
16 Jan 2024
टी20 वर्ल्ड कप
इस साल टी20 वर्ल्ड कप होना है. टीम इंडिया इसके लिए तैयारी में जुट गई है.
बड़ा मैच विनर हो रहा तैयार
टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी मैदान में लौटने को तैयार है. वे टी20 वर्ल्ड कप में मैदान पर दिख सकते हैं.
रिकवरी मोड में पंत
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत रिकवरी मोड में चल रहे हैं और उम्मीद की जा रही है लौटेंगे.
अभी मैच फिट नहीं
ऋषभ पंत लगातार कई कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं, वीडियो और तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन अभी मैच फिट नहीं हैं.
ट्रेडमिल पर दौड़
ऋषभ पंत ने एक और वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वो अजीबोगरीब ट्रेडमिल पर दौड़ते नज़र आ रहे हैं.
रिकवरी के लिए बेहतर काम करता है
ट्रेडमिल को नासा ने डिज़ाइन किया है, ये एक तरह की Anti Gravity Treadmill है, जो कि रिकवरी के लिए बेहतर काम करता है.
घुटने से जुड़ी इंजरी के लिए उपयोगी
capstonept.com के मुताबिक, इस मशीन के जरिए हिप इंजरी, घुटने से जुड़ी इंजरी से रिकवर होने में मदद मिलती है.
4 से 7 करोड़ की ट्रेडमिल
कुछ वेबसाइट पर इस ट्रेडमिल की कीमत भारतीय रुपयों के अनुसार, 4 से 7 करोड़ रुपये तक बताई गई है.
एक साल से क्रिकेट से दूर
ऋषभ पंत का 31 दिसंबर, 2022 को रोड एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद से ही वो क्रिकेट से दूर हैं.