menu-icon
India Daily

LIVE IND vs NAM Live Score Update T20 World Cup: भारत का विजय अभियान जारी, नामीबिया को 93 रनों से हराया

IND vs NAM Live Score Update T20 World Cup 2026: भारत की निगाहें टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत पर होगी. वहीं नामीबिया की बात करें तो उसे पहले मैच में नीदरलैंड्स ने मात दी थी. भारत ने यूएसए को पहले मैच में मात दी थी.

Anuj
Edited By: Anuj
IND vs NAM Live Score Update T20 World Cup: भारत का विजय अभियान जारी, नामीबिया को 93 रनों से हराया
Courtesy: INDIA DAILY

नई दिल्ली: IND vs NAM Live Score Update T20 World Cup 2026: भारत और नामीबिया के बीच T20 वर्ल्ड कप ग्रुप A का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है.

नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 209 रन बनाए. जवाब में नामीबिया की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की तरफ से ईशान किशन 24 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक पांड्या ने 52 रन बनाए. कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने नीदरलैंड की तरफ से सर्वाधिक चार विकेट चटकाए.

वहीं, भारतीय टीम की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट हासिल किए. बुमराह, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को एक-एक सफलता मिली. 

भारत अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. वानखेड़े में तीन विकेट लेने के मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह को खिलाया गया है, वहीं अभिषेक शर्मा की संजू सैमसन को मौका मिला है. अभिषेक शर्मा की तबीयब पूरी तरह सही नहीं हुई है. इसकी पुष्टि बीसीसीआई ने की है.

10:31:22 PM

भारत का विजय अभियान जारी, नामीबिया को 93 रनों से हराया

टी20 विश्व कप 2026 में भारत का विजय अभियान जारी है. दूसरे मैच में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है.

10:28:16 PM

नामीबिया का 9वां विकेट गिरा, हार्दिक पांड्या ने लगातार झटके दो विकेट

नामीबिया के 9 विकेट गिर चुके हैं. भारत जीत के बेहद करीब है.

10:19:41 PM

नामीबिया का 7वां विकेट गिरा, बुमराह को मिली सफलता

नामीबिया का 7वां विकेट गिर चुका है. बुमराह को पहली सफलता मिली है.

09:56:47 PM

नामीबिया का छठा विकेट गिरा, बुमराह ने पकड़ा शानदार कैच

नामीबिया का छठा विकेट गिर गया है. अक्षर पटेल की गेंद पर बुमराह ने शानदार कैच पकड़ा है.

09:48:45 PM

नामीबिया का 5वां विकेट गिरा, वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी

भारत की घातक गेंदबाजी के आगे नामीबिया की टीम संघर्ष करती दिख रही है. 

09:45:21 PM

नामीबिया का चौथा विकेट गिरा, वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी

नामीबिया का चौथा विकेट गिर गया है. वरुण चक्रवर्ती घातक गेंदबाजी कर रहे हैं.

09:44:09 PM

नामीबिया का तीसरा विकेट गिरा, वरुण चक्रवर्ती ने झटका विकेट

नामीबिया का तीसरा विकेट गिर गया है. वरुण चक्रवर्ती को दूसरी सफलता मिली है.

09:34:48 PM

नामीबिया का दूसरा विकेट गिरा, वरुण चक्रवर्ती को मिली सफलता

नामीबिया का दूसरा विकेट गिर चुका हैं. वरुण चक्रवर्ती ने पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया.

09:14:09 PM

नामीबिया का पहला विकेट गिरा, अर्शदीप ने भारत को दिलाई पहली सफलता

नामीबिया का पहला विकेट गिर चुका है. अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई.

09:05:17 PM

नामीबिया की बल्लेबाजी शुरू, क्रीज पर सलामी बल्लेबाजी

नामीबिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है.

08:44:14 PM

IND vs NAM Live Score: भारत ने नामीबिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य

भारत ने नामीबिया को  210 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 209 रन बनाए.

08:37:44 PM

भारत ने एक ओवर में गंवाए तीन विकेट

भारत ने एक ओवर में तीन विकेट गंवाए. हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को गेरहार्ड इरास्मस ने एक ओवर में आउट किया.

08:35:18 PM

पांड्या 50 रन बनाकर आउट

 पांड्या 50 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इसी के साथ भारत का पांचवां विकेट गिर गया है.

08:10:36 PM

IND vs NAM Live Score: 14 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 144/4

14 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर चार विकेट के पर 144 रन है.

07:53:17 PM

IND vs NAM Live Score: कप्तान सूर्यकुमार यादव हुए आउट

कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हो गई हैं. इसी के साथ 120 रन पर भारत ने तीसरा विकेट गंवा दिया है.

07:41:00 PM

IND vs NAM Live Score: ईशान किशन तूफानी फिफ्टी जड़कर आउट

 ईशान किशन तूफानी फिफ्टी जड़कर आउट हो गए हैं. उनका विकेट गेरहार्ड इरास्मस ने 61 रन पर लिया.

07:35:39 PM

IND vs NAM Live Score: पावर प्ले में भारत ने बनाए 86 रन

पहले पावर प्ले में भारत ने  86 रन रन बना लिए हैं. ईशान किशन ने फिफ्टी भी जड़ दी है.

07:24:49 PM

IND vs NAM Live Score: भारत के 50 रन पूरे

भारत के 50 रन 4.3 ओवर में पूरे हो गए हैं. तिलक वर्मा और ईशान किशन तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं.

07:13:20 PM

संजू सैमसन 3 सिक्स लगाकर आउट

संजू सैमसन 3 सिक्स लगाकर आउट हो गए हैं. बेन शिकोंगो ने उन्हें 22 रन पर आउट कर भारत को पहला झटका दिया.

07:17:08 PM

IND vs NAM Live Score: संजू सैमसन करेंगे कमाल?

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. संजू सैमसन और ईशान किशन ओपनिंग करने आए हैं.

06:42:49 PM

IND vs NAM Live Score: नामीबिया की प्लेइंग इलेवन

नामीबिया की प्लेइंग इलेवन:  लौरें स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन,मालन क्रूगर, बेन शिकोंगो,बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेंगो.

06:40:53 PM

IND vs NAM Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव(कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

06:39:41 PM

IND vs NAM Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव

भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. संजू सैमसन अभिषेक शर्मा की जगह खेल रहे हैं. वहीं सिराज की जगह बुमराह खेल रहे हैं.

06:36:16 PM

IND vs NAM Live Score Update: नामीबिया ने जीता टॉस

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर नामीबिया ने भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है.

06:19:21 PM

भारत की संभावित प्लेइंग XI

संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव(कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

05:28:50 PM

 IND vs NAM Live Score Update: भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव

नामीबिया के खिलाफ होने वाले आज होने मैच में भारत अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकता है. सिराज के अलावा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा बाहर बैठ सकते हैं.