menu-icon
India Daily

LIVE US Israel Iran War Live Updates: ईरान ने की इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब की मौत की पुष्टि, बताया कायराना हत्या

US Israel Iran War Live Updates: ईरान ने मंगलवार को पुष्टि की कि उसके सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी एक इजरायली हमले में मारे गए. बता दें कि लारीजानी को आखिरी बार पिछले हफ्ते तेहरान में एक सरकारी रैली में देखा गया था.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
US Israel Iran War Live Updates: ईरान ने की इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब की मौत की पुष्टि, बताया कायराना हत्या
Courtesy: Pinterest

US Israel Iran War Live Updates: ईरान ने मंगलवार को पुष्टि की कि उसके सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी एक इजरायली हमले में मारे गए. बता दें कि लारीजानी को आखिरी बार पिछले हफ्ते तेहरान में एक सरकारी रैली में देखा गया था. ये हमलों की शुरुआत में मारे गए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी सलाहकार थे. साथ ही ईरान की सुरक्षा परिषद के प्रमुख भी थे. इजरायल के बाद ईरान ने भी इस बात का दावा कर दिया है कि लारीजानी मारे गए हैं. 

इसके साथ ही इजरायल ने यह भी दावा किया कि उसने ईरान के कट्टर अर्धसैनिक बल बसीज के प्रमुख, ब्रिगेडियर जनरल गुलामरेजा सुलेमानी को भी मार गिराया है. इन सभी के बीच इजरायल ने कसम खाई है कि वो ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को बेअसर कर देगा. ईरान-इजरायल युद्ध में बड़ा झटका है और तनाव और बढ़ा रही है. ईरान ने बदला लेने की बात कही है.

09:56:22 PM

ईरान ने की इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब की मौत की पुष्टि

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने पुष्टि की है कि उनके इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब की मौत हो चुकी है. उन्होंने इसे कायराना हत्या करार दिया.

06:55:31 PM

दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस फील्ड पर हुआ हमला

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर बने पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हवाई हमला हुआ है. यह जानकारी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) से जुड़ी न्यूज एजेंसी 'तस्नीम' ने दी है.

06:16:33 PM

ईरान ने अली लारिजानी का किया अंतिम संस्कार

ईरान ने इजरायल के हमले में मारे गए   देश की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी और बासिज प्रमुख घोलमरेजा सुलेमानी का अंतिम संस्कार कर दिया है.

 

04:26:01 PM

इजरायल ने की ईरान के खुफिया मंत्री की हत्या

इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब की हत्या कर दी है.

02:17:45 PM

ईरान ने खाड़ी के ठिकानों पर हमले किए

ईरान ने सऊदी अरब के तेल-समृद्ध पूर्वी प्रांत के अलावा कुवैत, बहरीन, कतर और UAE पर भी हमले किए, जिससे पूरी खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया.

02:06:03 PM

UAE ने सुरक्षा अलर्ट किया जारी 

 UAE के अधिकारियों ने ईरान से आने वाली मिसाइल और ड्रोन के खतरों को लेकर सुरक्षा अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों ने निवासियों को यह आश्वासन दिया है कि स्थिति कंट्रोल में है. 

01:34:23 PM

इराक में चार धमाकों की आवाज

बुधवार को स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र के एरबिल शहर में कम से कम चार धमाकों की आवाज सुनी गई.

01:07:40 PM

सऊदी अरब ने दो ड्रोन को रोके

सऊदी अरब ने कहा कि उसने रियाद के राजनयिक इलाके को निशाना बनाकर आ रहे दो ड्रोन को रोक दिया, जिससे किसी भी तरह के नुकसान या हताहतों से बचा जा सका.

12:25:06 PM

न्यूक्लियर हथियारों रुख नहीं बदला है- ईरान

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि न्यूक्लियर हथियार बनाने के देश के विरोध में बदलाव की उम्मीद नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि नए सुप्रीम लीडर ने अभी तक पब्लिक में अपना रुख नहीं बताया है.

12:23:16 PM

UAE के एयर डिफेंस ने ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को रोका

UAE के एयर डिफेंस अभी ईरान से आने वाले मिसाइल हमलों और ड्रोन से निपट रहे हैं. रक्षा मंत्रालय ने कन्फर्म किया है कि देश के अलग-अलग इलाकों में सुनाई देने वाली आवाजें एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलों को रोका गया है.

11:03:48 AM

अली लारीजानी की हत्या का बदला लेगा ईरान

ईरान ने बुधवार को कहा है कि वो अपने सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत का बदला लेगा. इस पर अमल करते हुए उसने इजरायल पर मिसाइलों की बौछार कर दी है. बता दें कि इससे इजराइल ने कहा था कि उसने एक हवाई हमले में लारिजानी को मार गिराया था, जिसकी पुष्टि खुद ईरान ने की थी.

09:48:34 AM

6 ड्रोन रोके, कुवैत ने रॉकेट हमले की दी जानकारी

सऊदी अरब ने कई ड्रोन रोके और कुवैत की हवाई सुरक्षा प्रणाली ने एक रॉकेट और ड्रोन हमले का जवाब दिया. इस बात की जानकारी दोनों देशों के अधिकारियों ने बुधवार को दी है.

09:46:46 AM

ईरान के हवाई हमलों के बीच तेल अवीव में दो इजरायलियों की मौत

इजरायली इमरजेसी कर्मियों ने बताया कि ईरान के मिसाइल हमलों के दौरान तेल अवीव के पास दो लोगों की मौत हो गई.

09:45:36 AM

यरुशलम में धमाकों की आवाजें सुनाई दीं

बुधवार सुबह यरुशलम में सिलसिलेवार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. इजरायल की सेना ने कहा कि उसने ईरान से दागी गई मिसाइलों का पता लगाया है.

09:35:38 AM

हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव से व्यापार बाधित होने पर चीन ने संयम बरतने का आग्रह