US-Israel-Iran War LIVE Updates: बुधवार को, ईरान ने मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध को रोकने के अमेरिकी प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इसके बजाय, ईरान ने अपनी तरफ से एक जवाबी प्रपोजल पेश किया. बता दें कि अमेरिका के 15 सूत्रीय प्लान में कई मुख्य बातें शामिल थीं. ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों से राहत, ईरान के परमाणु कार्यक्रम को वापस लेना, उसके मिसाइल विकास पर सीमाएं लगाना और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना शामिल है. वहीं, ईरान ने अपना प्रस्ताव शेयर किया. उसकी मांगों में उसके टॉप अधिकारियों की हत्याएं रोकना, इस बात की गारंटी कि भविष्य में उसके खिलाफ कोई युद्ध शुरू नहीं किया जाएगा, युद्ध से हुए नुकसान का मुआवजा (हर्जाना) देना, सभी लड़ाइयों को तुरंत खत्म करना और होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का पूर्ण कंट्रोल होना शामिल है. आज इस युद्ध में क्या-क्या अपडेट है, यहां जानें
10:41:39 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि युद्धविराम पर चल रही बातचीत के बीच ईरान ने अमेरिका को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 10 तेल टैंकर गुजरने की अनुमति दी है.
08:40:49 PM
ईरान ने अमेरिका का युद्धविराम प्रस्ताव सिरे से खारिज कर दिया है. तेहरान ने कहा कि यह प्रस्ताव पूरी तरह से एकतरफा है.
07:26:40 PM
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि ईरान युद्ध के परिणाम कोविड महामारी जितने ही गंभीर हो सकते हैं.
05:11:36 PM
पाकिस्तान ने कहा कि युद्धविराम समझौते को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष रूप से बातचीत चल रही है. वहीं ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान समझौते के लिए मरा जा रहा है.
04:14:22 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर जल्द ही शुल्क लगाया जा सकता है, ईरान की संसद में इस पर विधेयक लाने की तैयारी की जा रही है.
02:42:43 PM
इजरायल के एक बड़े अधिकारी से मिल रही जानकारी के मुताबिक ईरान के नौसेना चीफ अलीरेजा तंगसिरी हमले में मारे गए हैं. उन्होंने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने के पीछे इनका सबसे बड़ा हाथ था. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
01:58:00 PM
गुरुवार को दक्षिणी लेबनान में हुई लड़ाई में एक इजराइली सैनिक मारा गया. यह तब हुआ जब सेना ने घोषणा कर बताया था कि वह ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह के खिलाफ जमीनी अभियान चला रही है.
01:56:22 PM
संयुक्त अरब अमीरात में, अबू धाबी के अधिकारियों ने बताया कि एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोकने के दौरान निकले टुकड़ों की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.
11:54:28 AM
एक इजराइली एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि वह तेल अवीव के उत्तर में स्थित कफर कासिम में मिसाइल हमले के बाद हुए धमाके में घायल हुए दो लोगों को सहायता पहुंचा रही है.
10:44:30 AM
10:42:09 AM
इजरायल की सेना ने बताया कि सैनिक लेबनान में तैनात सेना पर दागे गए मोर्टार शेल के कारण घायल हुआ है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
10:41:57 AM
ईरान के बुशेहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास दूसरे हमले के बाद, रूस के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और इजरायल पर जान-बूझकर न्यूक्लियर आपदा भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.
09:53:17 AM
Iran's Islamic Revolution Guards Corps (IRGC) announces that it has successfully targeted an American F-18 fighter jet.
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 25, 2026
Follow Press TV on Telegram: https://t.co/LWoNSpkc2J pic.twitter.com/E9nRJgnla3
09:53:05 AM
मिडिल ईस्ट तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित है. हालांकि अब भारत के लिए राहत की खबर आ रही है. ईरान के विदेश मंत्री ने कह दिया है कि भारत समेत इन 5 देशों के जहाजों को रोका नहीं जाएगा. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक.
09:52:41 AM
ईरान के एक रिहायशी इलाके पर US-इजरायल के हमले में दो किशोर लड़कों की मौत हो गई. यह हमला बुधवार शाम को शिराज के पास एक गांव में हुआ.
09:52:33 AM
व्हाइट हाउस ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि ईरान के साथ शांति वार्ता पाकिस्तान में हो सकती है. प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को कहा कि ये खबरें सिर्फ अटकलें हैं.
09:52:26 AM
इजरायली सेना ने कहा कि उसने ईरान के कई हिस्सों में हमले किए, जिसमें इस्फहान भी शामिल था. इसके साथ ही इजरायल ने कहा कि उसकी सेनाओं ने अलग-अलग इलाकों में ईरानी आतंकी शासन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया.
09:52:16 AM
अमेरिका का कहना है कि उसने ईरान की हथियार बनाने वाली दो-तिहाई से ज्यादा फैक्ट्रियों को नुकसान पहुंचाया है या नष्ट कर दिया है. US सेंट्रल कमांड के प्रमुख, नेवी एडमिरल ब्रैड कूपर ने गुरुवार को जारी एक वीडियो में यह बयान दिया.