US-Israel-Iran War Live Updates: गुरुवार को ईरान ने इजराइल की ओर फिर से मिसाइलें दागीं. यह घटना तब हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा था कि वो ईरान पर आने वाले हफ्तों में बहुत जोरदार हमला करेंगे. वहीं, इजराइल की सेना ने बताया कि उसने काफी कम समय में ईरान से दागी गई मिसाइलों का पता लगाया है. इन खतरों को रोकने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया था. इसके बाद पूरे उत्तरी इजराइल में हवाई हमले के तेज सायरन बजने लगे.
बता दें कि यह मिसाइल हमला तब किया गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों को संबोधित किया था. अपने भाषण में, ट्रंप ने अगले दो से तीन हफ्तों तक ईरान पर लगातार हमले जारी रखने का संकल्प लिया था. ट्रंप ने यह भी कहा था कि वह ईरान को स्टोन एज में भेज देंगे. हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं, क्योंकि दोनों पक्ष एक-दूसरे को धमकिया देना जारी रखे हुए हैं.
09:50:49 PM
ईरान की IRGC ने बहरीन में अमेजन की एक इमारत को निशाना बनाने का दावा किया है. प्रेस टीवी और समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन एडब्ल्यूएस बिल्डिंग को निशाना बनाया गया था.
09:16:18 PM
विदेश मंत्रालय ने बताया कि पश्चिम एशिया में हुए संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की मौत हो चुकी है जबकि एक लापता है.
06:02:47 PM
भारत होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ब्रिटेन में होने वाली बैठक में भाग लेगा.
04:55:54 PM
डोनाल्ड ट्रंप की गंभीर चेतावनियों के बीच करीब 1200 भारतीयों को ईरान से निकाला गया है.
04:33:03 PM
ईरान के आर्मी चीफ ने कमांडरों को जमीनी लड़ाई के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि तैयारी ऐसी होनी चाहिए कि दुश्मन का कोई भी सैनिक जिंदा ना बच पाए.
03:55:35 PM
रूस ने कहा है कि वह ईरान संघर्ष को सुलझाने में सहायता करने के लिए तैयार है.
02:10:32 PM
ईरान की सेना के कमांडर-इन-चीफ ने ऑपरेशनल हेडक्वार्टर से कहा है कि वे अमेरिका और इज़रायल की हरकतों पर पल-पल नजर रखें, जिससे जमीन पर होने वाले किसी भी संभावित हमले का मुकाबला किया जा सके.
02:09:45 PM
The aggression against Pasteur Institute of Iran—a century-old pillar of global health & member of International Pasteur Network—is a direct assault on international health security. This violates Geneva Conventions & IHL principles. We call on @WHO @ICRC & global health bodies… pic.twitter.com/80mv8qgcnq
— حسین کرمانپور Hossein.Kermanpour (@HKermanpour) April 2, 2026
02:09:30 PM
ईरान के फार्स प्रांत में IRGC के एक जनसंपर्क अधिकारी ने कहा है कि रक्षा प्रणालियों ने शिराज शहर के ऊपर एक इजरायली Hermes 900 ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया.
01:12:29 PM
मुंबई में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ की कड़ी आलोचना की. X पोस्ट में हेगसेथ की पाषाण युग वाली टिप्पणी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ईरानी दूतावास ने इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को लेकर वॉशिंगटन के एजेंडे पर सवाल उठाया. दूतावास ने कहा कि पहले अमेरिका का रुख ईरान को फिर से महान बनाने का था, लेकिन अब यह रुख बदल गया है.
12:36:41 PM
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इस दावे के कुछ ही देर बाद ईरानी सेना ने इजराइल के रणनीतिक उत्तरी बंदरगाह शहर हाइफा को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागीं.
10:44:49 AM
लगभग तीन दर्जन देश आज एक बैठक करेंगे, जिसका मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए कूटनीतिक और राजनीतिक दबाव डालना है.
10:41:32 AM
हजारों अतिरिक्त अमेरिकी सैनिक मध्य पूर्व की ओर बढ़ रहे हैं और खाड़ी सहयोगी वाशिंगटन पर इस अभियान को अंत तक ले जाने का दबाव डाल रहे हैं. इन सहयोगियों का मानना है कि हफ्तों तक चले जोरदार हमलों के बावजूद ईरान अभी पूरी तरह कमजोर नहीं हुआ है.
09:08:17 AM
ट्रंप के ईरान पर दिए भाषण के बाद कच्चे तेल की कीमतें अचानक $105 के पार पहुंच गई हैं. ग्लोबल बाजारों में तेजी है, लेकिन GIFT Nifty फ्लैट ओपनिंग का संकेत दे रहा है. आज भारतीय शेयर बाजार मिला-जुला रुख दिखा सकता है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
09:06:42 AM
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने गुरुवार को कहा कि ईरान में युद्ध के मूल लक्ष्य पूरे हो चुके हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि अब और क्या हासिल करना बाकी है.
09:06:00 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के साथ कोई समझौता नहीं होता है, तो वो ईरान को स्टोन एज में पहुंचा देंगे. उन्होंने अपने संबोधन में क्ंया-क्या कहा, चलिए जानते हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
09:05:41 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया. इस दौरान उन्होंने ईरान के साथ चल रहे जंग के बारे में अपडेट दिया. जिसमें उन्होंने दावा कि ईरान की सैन्य क्षमता लगभग खत्म हो चुकी है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
09:05:23 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की कोई जरूरत नहीं है. जिन देशों को इस मार्ग से तेल मिलता है, उन्हें खुद इसकी सुरक्षा करनी चाहिए. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक