IPL 2026

US-Israel-Iran War Live Updates: 72 घंटों के भीतर फिर से शुरू हो सकती अमेरिका-ईरान वार्ता, ट्रंप ने इस्लामाबाद वार्ता के दिये संकेत

US-Israel-Iran War Live Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर (युद्धविराम) को बढ़ाने का फैसला किया है. यह फैसला मौजूदा दो हफ्ते का सीजफायर खत्म होने से कुछ ही घंटे पहले आया. ट्रंप के मुताबिक, सीजफायर तब तक जारी रहेगा जब तक ईरानी नेता शांति वार्ता के लिए कोई एक, एकमत प्रस्ताव तैयार नहीं कर लेते.

Pinterest
Sagar Bhardwaj

US-Israel-Iran War Live Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर (युद्धविराम) को बढ़ाने का फैसला किया है. यह फैसला मौजूदा दो हफ्ते का सीजफायर खत्म होने से कुछ ही घंटे पहले आया. ट्रंप के मुताबिक, सीजफायर तब तक जारी रहेगा जब तक ईरानी नेता शांति वार्ता के लिए कोई एक, एकमत प्रस्ताव तैयार नहीं कर लेते. हालांकि, ईरान ने इससे साफ मना कर दिया है. ईरान का कहना है कि हारने वाला पक्ष शर्ते नहीं रख सकता है. इस कदम से दोनों देशों के बीच तनाव में कुछ समय के लिए ठहराव आ गया है. 

10:16:17 PM

72 घंटों के भीतर फिर से शुरू हो सकती अमेरिका-ईरान वार्ता

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात के संकेत दिए हैं कि ईरान-अमेरिका शांति वार्ता अगले 72 घंटों में फिर से शुरू हो सकती है.

05:38:01 PM

जासूसी करने के आरोप में इजराल ने अपने पूर्व कर्मचारी को दी फांसी

इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में ईरान ने अपने परमाणु ऊर्जा संगठन के एक पूर्व कर्मचारी को फांसी दे दी.
 

04:24:57 PM

होर्मुज में गुजरात जा रहा मालवाहक विमान जब्त

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दो जहाजों को जब्त किया है. इनमें से एक मालवाहक जहाज गुजरात जा रहा था.

02:55:27 PM

यूके और फ्रांस ने होर्मुज मशिन पर चर्चा के लिए मिलिट्री प्लैनर्स को किया इक्ट्ठा

यूके और फ्रांस ने होर्मुज मशिन पर चर्चा के लिए मिलिट्री प्लैनर्स को इक्ट्ठा किया है. ये दोनों देश करीब 30 देशों के मिलिट्री प्लैनर्स के साथ दो दिवसीय बैठक कर रहे हैं, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक मशिन का विस्तृत खाका तैयार किया जा सके.

02:20:19 PM

होर्मुज जलडमरूमध्य में 2 जहाजों पर हमला

खबरों के अनुसार, बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों पर हमला हुआ. इस घटना से अमेरिका और ईरान के बीच पहले से ही नाज़ुक चल रही कूटनीतिक कोशिशें और भी ज्यादा उलझ गई हैं.

01:34:52 PM

पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल 

ईरानी ने मध्यस्थता प्रयासों में पाकिस्तान की भूमिका पर संदेह जताया है. ईरान का कहना है कि इस्लामाबाद का चैनल अमेरिका से कोई स्पष्ट जवाब हासिल करने में नाकाम रहा है, जबकि कूटनीतिक तनाव अभी भी जारी है.

01:33:44 PM

ईरान ने US से बातचीत के लिए रखी शर्त

ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू करने के लिए एक साफ शर्त रखी है. उसका कहना है कि जब तक वॉशिंगटन अपनी नौसैनिक नाकेबंदी खत्म नहीं कर देता, तब तक बातचीत दोबारा शुरू नहीं होगी.

12:30:03 PM

पश्चिमी बेका में इजरायली ड्रोन हमले में एक की मौत

पश्चिमी बेका में जब्बूर के बाहरी इलाके में हुए एक इजरायली ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

11:38:03 AM

इजरायल के साथ बातचीत की कोशिशों के बीच वह हिज्बुल्लाह से डरेंगे नहीं- लेबनानी PM

लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने पेरिस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कहा कि उनकी सरकार हिज्बुल्लाह के साथ टकराव नहीं चाहती, लेकिन इजरायल के साथ सीधी बातचीत में शामिल होते समय वह किसी भी तरह के दबाव या डर के आगे झुकेंगे नहीं. 

11:37:54 AM

संघर्ष-विराम के बीच दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना ने घरों पर किया हमला

रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के अल-बयादाह शहर में कई घरों को ढहा दिया है. साथ ही, पास के टायर शहर में भी जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं.

11:37:42 AM

'ईरान आर्थिक रूप से ढह रहा है...'- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट का सिलसिला जारी रखा. इन्होंने दावा किया है कि मौजूदा संघर्ष और प्रतिबंधों के दबाव के बीच वह देश गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है.

10:10:40 AM

UN प्रमुख ने ईरान-अमेरिका संघर्ष-विराम के विस्तार का किया स्वागत 

UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संघर्ष-विराम के विस्तार का स्वागत किया है. इसे तनाव कम करने की दिशा में एक अहम कदम बताया है.

09:23:04 AM

 अमेरिकी सेंट्रल कमांड की सेनाएं तैयार हैं- एक्स पोस्ट

09:22:54 AM

इजरायल-हिज्बुल्लाह संघर्ष-विराम भी तनाव में

लेबनान में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष-विराम ज्यादातर कायम है, लेकिन तनाव काफी ज्यादा है. इजरायल ने हिज्बुल्लाह पर रॉकेट दागने का आरोप लगाया, जबकि हिज्बुल्लाह ने कहा कि वह इजरायली उल्लंघनों का जवाब दे रहा था.

09:22:40 AM

ईरान ने इस्लामाबाद वार्ता में नहीं लिया हिस्सा

ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को बताया है कि वह इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता के अगले दौर में हिस्सा नहीं लेगा.

09:22:32 AM

अमेरिका ने ईरानी तेल टैंकर पर किया कब्जा 

अमेरिकी नौसेना ने हिंद महासागर में एक ईरानी तेल टैंकर को रोका और उस पर कब्जा कर लिया. पेंटागन ने कहा कि जहाज प्रतिबंधित तेल ले जा रहा था.

09:22:23 AM

नौसैनिक नाकाबंदी एक्ट ऑफ वॉर

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को एक्ट ऑफ वॉर और संघर्ष-विराम का उल्लंघन बताया. उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान अपने हितों की जोरदार ढंग से रक्षा करेगा और अमेरिका का दबाव स्वीकार नहीं करेगा.

09:14:07 AM

ट्रंप के सीजफायर एक्सटेंशन को ईरान ने नकारा

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव में एक नया मोड़ आ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. लेकिन ईरान ने इसे एकतरफा फैसला बताते हुए साफ मना कर दिया है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

09:13:44 AM

ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ाया संघर्ष-विराम

US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान किया है. यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के सीधे अनुरोध के बाद लिया गया. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर