US-Israel-Iran War Live Updates: ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल का युद्ध अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है और स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक 15 प्वाइंट का ट्रूस प्लान पेश किया है. वहीं, ट्रंप का कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत अभी चल रही है. साथ ही ईरान समझदारी की बात कर रहा है. हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने बातचीत से साफ इनकार कर दिया है. इजराइल और ईरान ने हमले किए हैं. तेल अवीव पर मिसाइलें गिरी हैं, जिससे नुकसान हुआ है और लोग हताहत हुए हैं. बहरीन, सऊदी अरब और कुवैत सहित खाड़ी देशों पर भी हमले हुए हैं. इसके अलावा ईरान की रेड क्रिसेंट संस्था का कहना है कि हजारों जगहों को नुकसान पहुंचा है, जबकि आपूर्ति में रुकावटों के बीच तेल की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं.
11:35:57 PM
ईरान ने अमेरिका का F-18 लड़ाकू विमान गिराने का दावा किया है.
Iran's Islamic Revolution Guards Corps (IRGC) announces that it has successfully targeted an American F-18 fighter jet.
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 25, 2026
Follow Press TV on Telegram: https://t.co/LWoNSpkc2J pic.twitter.com/E9nRJgnla3
10:10:08 PM
संयुक्त राष्ट्र संघ ने युद्ध रोकने की अपील की है.
08:20:00 PM
रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने युद्ध समाप्त करने के अमेरिकी प्रस्ताव को खारिज कर दिया है.
05:28:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग के बीच ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर मिसाइलें दागने का दावा किया है.
04:09:40 PM
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के 'सीजफायर प्लान' को ईरान ने खारिज कर दिया है.
02:59:26 PM
ईरान में इजरायल के दूत, डैनी डैनन ने ईरान के साथ किसी भी शांति वार्ता से इनकार कर दिया और कहा कि इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ अभियान जारी रहेंगे.
02:59:17 PM
पाकिस्तान में ईरान के दूत ने अमेरिका के साथ शांति स्थापित करने के लिए पाकिस्तान सहित मित्र देशों के मध्यस्थता प्रयासों को स्वीकार किया.
01:49:30 PM
इराक के अनबार प्रांत में हुए एक हमले में सात सुरक्षाकर्मी मारे गए. इस हमले में 13 अन्य लोग भी घायल हो गए.
01:48:28 PM
इजरायली रक्षा बलों ने बुधवार को तेहरान में मिसाइल प्रोडक्शन के दो ठिकानों को निशाना बनाया है.
12:51:46 PM
International law is dead in practice—driven by Western double standards on Gaza vs. Ukraine and silence on Israel–U.S. aggression on Iran.
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) March 24, 2026
Still, credit to President Steinmeier for condemning the violations against Iranians. Those who value the rule of law should also speak up pic.twitter.com/1QQwy5pIDE
12:49:45 PM
ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान पर संभावित हमले के दौरान एक इजराइली लड़ाकू विमान को रोक लिया था.
12:49:40 PM
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से 243 शिक्षक और छात्र मारे गए हैं.
10:30:56 AM
इजराइल ने बुधवार को लेबनान के टायर शहर में हिज्बुल्लाह बलों को निशाना बनाते हुए नए हवाई हमले किए.
10:16:57 AM
ईरान के सैन्य प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फिकारी ने ट्रंप की बातचीत की पेशकश को खारिज कर दिया है. यह कदम तब उठाया गया जब वॉशिंगटन ने तेहरान को 15-सूत्रीय संघर्ष-विराम योजना भेजी थी.
10:16:49 AM
इजरायल ने बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान के कई हिस्सों को निशाना बनाकर नए हमले शुरू किए.
09:23:44 AM
एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने पिछले कुछ घंटों में नौ और मिसाइलें नष्ट कर दी हैं.
09:22:04 AM
ईरान के इस्लामिक रिपब्लिक गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने खाड़ी क्षेत्र में इजरायल और अमेरिका के सैन्य ठिकानों के खिलाफ अपना 88वां हमला किया.
09:19:54 AM
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने फ्यूल सप्लाई में कमी के चलते एक साल के लिए नेशनल इमरजेंसी की घोषणा की गई है.
09:18:30 AM
ईरान ने बुधवार को दावा किया कि उसने मिसाइलों और ड्रोन के जरिए इजराइल को निशाना बनाते हुए कई हमले किए. इन हमलों से इजराइल को काफी नुकसान पहुंचा.
09:17:42 AM
बहरीन के कई हिस्सों में सायरन की आवाज सुनी गई, क्योंकि ईरान के हमलों के बाद गृह मंत्रालय ने अलार्म सक्रिय कर दिया था.
09:17:11 AM
एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली रक्षा बलों ने बुधवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर नए हवाई हमले किए.
09:16:40 AM
कनाडाई मंत्री टिम हॉजसन ने कहा कि खाड़ी युद्ध शुरू होने के बाद से दुनिया सबसे बड़े ऊर्जा संकट का सामना कर रही है.
09:15:35 AM
09:13:19 AM
एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने बुधवार को 11 और ड्रोन मार गिराए.
09:13:07 AM
अमेरिका ने ईरान को 15 सूत्री शांति योजना भेजी है. इसमें हार्मुज जलडमरूमध्य खुला रखने, यूरेनियम संवर्धन बंद करने और सभी प्रतिबंध हटाने का प्रस्ताव है. पाकिस्तान के माध्यम से भेजी गई इस योजना पर एक महीने का युद्धविराम भी शामिल है.
09:08:00 AM
इराक में ईरान समर्थित शिया मिलिशिया के एक प्रमुख समूह के क्षेत्रीय मुख्यालय और उसके नेता के आवास पर हवाई हमले किए गए. इन हमलों में कम से कम 15 लड़ाके मारे गए.
09:07:41 AM
ईरान की राजधानी तेहरान में एक रिहायशी इलाका प्रभावित हुआ है. बचाव दल मलबे में तलाशी अभियान चला रहे हैं.
09:07:32 AM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के प्रभावित होने से पूरी दुनिया पर असर पड़ना शुरू हो गया है. इसी बीच ईरान ने ऐलान किया है कि होर्मुज से केवल वही जहाज पास कर पाएंगे जो हमारे दुश्मन नहीं होंगे. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
09:07:13 AM
रिपोर्ट्स के अनुसार पेंटागन से उम्मीद है कि वह अमेरिकी सेना की एलीट 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के हज़ारों सैनिकों को मध्य पूर्व भेजेगा. यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध को खत्म करने के लिए तेहरान के साथ संभावित समझौते की बात कर रहे हैं.
09:06:59 AM
Canada strongly condemns Israel’s plans to occupy territory in southern Lebanon.
— Foreign Policy CAN (@CanadaFP) March 24, 2026
Lebanon’s sovereignty & territorial integrity must not be violated. Hezbollah’s attacks on Israel must cease and they must disarm.
09:06:29 AM
देश की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि बुधवार को कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन ने एक फ्यूल टैंक पर हमला किया, जिससे आग लग गई, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.