menu-icon
India Daily

LIVE US-Israel-Iran War Live Updates: हिज्बुल्लाह नेता ने लेबनान-इजरायल वार्ता को किया खारिज, इजरायल का सामना करने की खाई कसम

US-Israel-Iran War Live Updates: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए रूस जा रहे हैं. इसके अलावा तेहरान, अमेरिका के साथ युद्ध को रोकने के लिए अपने कूटनीतिक प्रयास जारी रखे हुए है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
US-Israel-Iran War Live Updates: हिज्बुल्लाह नेता ने लेबनान-इजरायल वार्ता को किया खारिज, इजरायल का सामना करने की खाई कसम
Courtesy: Pinterest

US-Israel-Iran War Live Updates: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए रूस जा रहे हैं. इसके अलावा तेहरान, अमेरिका के साथ युद्ध को रोकने के लिए अपने कूटनीतिक प्रयास जारी रखे हुए है. सीजफायर पर सहमति बनने के बाद भी इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान पर बमबारी कर रही है. रविवार को, इन हमलों में करीब 14 लोग मारे गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरानी नेता बातचीत करना चाहते हैं तो वो हमारे पास आ सकते हैं या हमें फोन भी कर सकते हैं. यह बयान उन्होंने अपनी टीम का पाकिस्तान का नियोजित दौरा रद्द करने के एक दिन बाद दिया. इसके अलावा हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसने इजरायली सैनिकों पर कई हमले किए.

04:23:37 PM

हिज्बुल्लाह नेता ने लेबनान-इजरायल वार्ता को किया खारिज

हिज्बुल्लाह नेता नईम कासिम ने सोमवार लेबनान की इजरायल के साथ प्रस्तावित सीधी वार्ता को खारिज करते हुए इसे एक गंभीर पाप बताया और कहा कि इससे लेबनान की स्थितरता प्रभावित हो सकती है.

02:31:41 PM

दक्षिणी लेबनान के कलीला में ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत

रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के कलीला कस्बे में इजरायली ड्रोन हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

02:31:28 PM

दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना के हेलीकॉप्टर के पास ड्रोन फटा

दक्षिणी लेबनान के तायबेह में हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने इजरायली सेना के एक हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया, जो सैनिकों को वहां से निकाल रहा था. इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में नई धमकियां जारी की हैं और वहां के निवासियों को अपने बफर जोन के बाहर स्थित सात कस्बों को खाली करने का आदेश दिया है.

01:40:34 PM

ईरान के विदेश मंत्री पहुंचे रूस, पाकिस्तान-ओमान दौरे के बाद क्षेत्रीय तनाव कम करने की कोशिश तेज

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची रूस पहुंच गए हैं. पाकिस्तान और ओमान के दौरे के बाद उनकी यह यात्रा क्षेत्रीय तनाव कम करने के व्यापक कूटनीतिक प्रयास का हिस्सा है. अरागची ने कहा कि रूस में युद्ध की स्थिति की समीक्षा और समन्वय होगा. पाकिस्तान में बातचीत में कुछ प्रगति हुई, लेकिन अमेरिका की अत्यधिक मांगों के कारण सफलता नहीं मिली. ओमान के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य के साझा हितों की रक्षा पर जोर दिया गया.

12:40:21 PM

हिज्बुल्लाह ने हमले का किया दावा

हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में कफ़रकेला के पास तेल अल-नहास में इज़राइली सेना के वाहनों और सैनिकों पर सीधे हमला किया. रिपोर्टों के अनुसार, एक गाइडेड मिसाइल दागी गई जिसने सीधे निशाने पर वार किया.

12:40:09 PM

नेतन्याहू की गवाही रद्द

बेंजामिन नेतन्याहू के भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई में उनकी गवाही, शुरू होने से ठीक एक घंटा पहले रद्द कर दी गई. इजराइली मीडिया ने बताया कि सुरक्षा कारणों से, उनके वकील अमित हदाद के अनुरोध पर इसे रद्द किया गया.

12:39:57 PM

एक दुश्मन विमान लापता हो गया- इजराइल

इजराइल ने बताया कि लेबनान से एक दुश्मन विमान भेजा गया था. नॉर्थ इजराइल में सायरन बजने लगे. सेना ने कहा कि विमान लापता हो गया था और कोई घायल नहीं हुआ. विमान के मलबे के गिरने के कारण अलर्ट भी जारी किए गए.

12:39:49 PM

बातचीत में प्रगति हुई है- अराघची

ईरान के अराघची ने कहा कि बातचीत में प्रगति हुई है. सेंट पीटर्सबर्ग में, उन्होंने पाकिस्तान की अपनी यात्रा के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता करने में पाकिस्तान ने अहम भूमिका निभाई. 

11:19:51 AM

लेबनान से आया दुश्मन विमान लापता- इजरायल

इजरायली सेना ने नॉर्थ इजरायल में सायरन बजने की पुष्टि की है, साथ ही बताया कि यह दुश्मन विमान लेबनान से आया था, एक बयान के अनुसार, यह विमान लापता हो गया था, इसमें किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है, विमान को रोकने की कोशिशों के दौरान गिरने वाले मलबे के खतरे को देखते हुए मिसाइल और रॉकेट हमले की चेतावनी भी जारी की गई थी,

10:48:27 AM

नॉर्थ इजरायल में हवाई हमले के सायरन बजे

इजरायली सेना का कहना है कि वह नॉर्थ इजरायल के अरब अल-अरमशे इलाके में दुश्मन के विमानों की घुसपैठ का जवाब दे रही है.

10:48:22 AM

इजरायली सेना ने की लेबनान के काफ्रा पर बमबारी

एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने तड़के दक्षिणी लेबनान के काफ्रा के एंट्री गेट पर छापा मारा. इसके साथ ही शहर की तरफ जाने वाली सड़क को भी बंद कर दिया गया.

09:16:01 AM

सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे अघराची

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत से पहले सेंट पीटर्सबर्ग पहुंच गए हैं. अघराची की फ्लाइट का कॉलसाइन मिनाब 168 था, जो 28 फरवरी को मिन शहर के एक प्राइमरी स्कूल पर अमेरिका इजरायल के हमले में मारे गए बच्चों की याद में रखा गया था.

09:09:41 AM

होर्मुज खोल देंगे लेकिन परमाणु पर बाद में होगी बात!

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने का नया प्रस्ताव अमेरिका को भेजा है, लेकिन परमाणु मुद्दे पर बाद में बात करने की शर्त रखी है. पाकिस्तान के माध्यम से दिया गया यह प्रस्ताव वॉशिंगटन में टेंशन बढ़ा रहा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

07:38:16 AM

बातचीत रुकने से तेल की कीमतें बढ़ीं

रविवार को तेल की कीमतों में 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई. ग्लोब स्टैंडर्ड माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड की कीमत $107.35 तक पहुंच गई. यह बढ़ोतरी तब हुई जब सप्ताहांत में अमेरिका और ईरान के बीच नए संघर्ष-विराम (सीजफायर) पर बातचीत की उम्मीदें टूट गईं. अब कीमतें युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर से 47 प्रतिशत ज्यादा हैं.

07:38:06 AM

रूस ने ईरान के प्रति अमेरिकी रवैये की आलोचना की

रूस के दूत मिखाइल उल्यानोव का कहना है कि अमेरिका के अल्टीमेटम और ब्लैकमेल ईरान पर काम नहीं करेंगे. 

07:37:52 AM

अमेरिकी सेना ने की ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी

अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी जारी रखे हुए है. सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, उन्होंने ईरानी जलक्षेत्र में प्रवेश करने या उससे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे 38 जहाजों को वापस भेज दिया है. 

07:37:34 AM

रूस के दौरे पर ईरान के विदेश मंत्री

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ओमान और पाकिस्तान के दौरे के बाद अब रूस जा रहे हैं. ये दौरे इस क्षेत्र में ईरान की बड़ी कूटनीतिक पहल का हिस्सा हैं.

सम्बंधित खबर