US-Israel-Iran Attack Live Updates: ईरान ने सऊदी अरब, UAE और कतर जैसे खाड़ी देशों में तेल और गैस साइटों पर हमला किया. यह तब हुआ जब इजराइल ने ईरान के विशाल साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया, जो दुनिया का सबसे बड़ा गैस क्षेत्र है. इस हमले से सुविधाओं को नुकसान पहुंचा. साथ ही गैसा का कुछ प्रोडक्शन भी रुक गया. इससे दुनिया भर में तेल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ गईं.
बता दें कि यह घटना इजराइल द्वारा एक हमले में ईरान के खुफिया प्रमुख, इस्माइल खतीब को मार गिराए जाने के बाद हुई. वह उन कई टॉप ईरानी नेताओं में से एक हैं, जिन्हें 28 फरवरी, 2026 को युद्ध शुरू होने के बाद से मार गिराया गया है. उस समय अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को रोकने के लिए उस पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू किए थे.लड़ाई लगातार और भी बदतर होती जा रही है, और इसका कोई जल्द अंत होता नहीं दिख रहा है.
09:54:06 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फिलहाल ईरान में जमीन पर सेना उतारने का कोई इरादा नहीं है.
09:10:13 PM
ईरान ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने हमारे ढांचों को नष्ट करने की कोशिश की तो वह अमेरिका की ऊर्जा सुविधाओं को पूरी तरह से नष्ट कर देगा.
08:31:54 PM
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो कोई संयम नहीं बरता जाएगा. बता दें कि अमेरिका ने कुछ देर पहले ही कहा था कि आज ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा.
07:07:12 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने में मदद करने लिए ब्रिटिश आर्मी का एक दल फ्लोरिडा भेजा गया है. होर्मुज स्ट्रेट के बंध होने से दुनियाभर में तेल और गैस की कीमतें बढ़ गई हैं.
06:32:28 PM
अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने गुरुवार को कहा कि आज ईरान पर सबसे बड़ा हमला होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि खाड़ी में युद्ध अमेरिका की शर्तों पर खत्म होगा.
06:11:47 PM
खाड़ी देशों में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में विभिन्न ऊर्जा ठिकानों पर हुए हमले अत्यंत चिंताजनक है. ऐसे हमले पूरी दुनिया को और अधिक अस्थिर कर रहे हैं. ये हमले अस्वीकार्य हैं और इन्हें बंद किया जाना चाहिए.
05:40:52 PM
पीएम मोदी ने गुरुवार को मध्य पूर्व संकट पर ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और उनके मलेशियाई समकक्ष के साथ चर्चा की और क्षेत्र में संघर्ष कम करने और उसके बाद शांति और स्थिरता बहाल करने का समर्थन किया.
04:07:27 PM
कुवैत की दूसरी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन से हमला हुआ है, सऊदी अरब की अरामको पर भी हमले की खबर है. तेल रिफाइनरियों पर हो रहे हमलों के कारण पूरी दुनिया में तेल संकट और ज्यादा गहरा सकता है.
02:30:13 PM
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को रियाद में एक परामर्श बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कई अरब और इस्लामी देशों के विदेश मंत्रियों शामिल होंगे. इसका उद्देश्य ईरान युद्ध की स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा करना है.
02:26:22 PM
गुरुवार को यूरोपीय गैस की कीमतें 35 प्रतिशत तक बढ़ गईं, क्योंकि मध्य पूर्व में ऊर्जा के बुनियादी ढांचे पर नए हमले हुए, जिसमें कतर की मुख्य गैस सुविधा भी शामिल है.
12:53:20 PM
समूह के दो बयानों के अनुसार, उत्तरी इराक में गुरुवार तड़के हुए हमलों में पूर्व अर्धसैनिक गठबंधन 'हशद अल-शाबी' के दो लड़ाके मारे गए।
12:05:03 PM
एक रिपोर्ट के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र में गहराते संकट के बीच, सऊदी अरब की तेल सुविधा को एक हवाई हमले में निशाना बनाया गया.
12:01:25 PM
मिडिल ईस्ट में चल रहा संघर्ष अब थमता नजर नहीं आ रहा है. इजरायल-अमेरिका और ईरान के इस लड़ाई में अब कई देश निशाना बन रहे हैं. ऐसे में कतर भी अब अटैक मोड़ में आ रहा है. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर के बचाव में बड़ा बयान दिया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
11:41:56 AM
एक रिपोर्ट के अनुसार, हेल्थ मिनिस्ट्री के सूत्रों के अनुसार लेबनान में पिछले दो दिनों में इजराइली हवाई हमलों में 45 लोगों की मौत हो गई है.
10:09:40 AM
Civil Defense has fully brought all fires under control in the Ras Laffan Industrial Area without any reported injuries. Cooling and sites-securing operations are still ongoing, while the Explosives Unit of the Internal Security Force (Lekhwiya) is carrying out its duties in…
— Ministry of Interior - Qatar (@MOI_QatarEn) March 19, 2026
10:08:34 AM
महासचिव मार्क रुटे ने बताया कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए एक सामूहिक योजना पर काम कर रहा है.
10:07:43 AM
इजरायल ने उन मिसाइलों की पहचान कर ली है जिन्हें ईरान ने दागा था. इजरायली रक्षा बल ने X पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी.
10:07:34 AM
मिडिल-ईस्ट में युद्ध के बढ़ते दायरे के बीच, वॉशिंगटन के मिलिट्री बेस में कुछ अज्ञात ड्रोन देखे गए.
10:07:27 AM
साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के बाद दुनिया भर में तेल की कीमतें बढ़ गईं हैं. खाड़ी क्षेत्र के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ईरान के जवाबी हमले के डर से कीमतें तेजी से बढ़ीं.
08:45:40 AM
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यारोन और इलाना मोशे के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.
08:45:32 AM
बुधवार देर रात ईरान द्वारा किए गए एक मिसाइल हमले में, बेत आवा शहर में तीन लोगों की जान चली गई और कम से कम 13 अन्य घायल हो गए. फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट ने इन मौतों की पुष्टि कर दी है.
08:45:24 AM
Statement | Qatar Condemns in Strongest Terms Iranian Targeting of Energy Facilities in Saudi Arabia and UAE
— Ministry of Foreign Affairs - Qatar (@MofaQatar_EN) March 19, 2026
Doha | March 19, 2026
The State of Qatar condemns in the strongest terms the Iranian targeting of energy facilities in the Kingdom of Saudi Arabia and the United Arab… pic.twitter.com/EoBckLPGZV
08:45:12 AM
UK मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स सेंटर ने बताया कि बुधवार देर रात संयुक्त अरब अमीरात के पूर्वी तट के पास एक जहाज पर हमला हुआ, जिससे जहाज पर आग लग गई.
08:45:00 AM
कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान की तरफ से बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए गए, जिससे रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी को नुकसान पहुंचा है.