Union Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये उनका लगातार नौवां बजट होगा. भारत के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हो रहा है, जब बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है. इससे पहले 28 फरवरी, 1999 को तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली NDA सरकार के दौरान केंद्रीय बजट पेश किया था.
इस बजट को लेकर आर्थिक सर्वेक्षण 2026 भी पेश किया गया है, जिसके अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2026 (FY26) में 7.4 प्रतिशत और FY27 में 6.8-7.2 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है. इस केंद्रीय बजट में आम जनता को क्या राहत मिलेगी, क्या सस्ता होगा और क्या मंहगा, यहां देखें पल-पल का अपडेट...
07:51:39 PM
केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी बजट है, जिसका मकसद देश के आर्थिक विकास की गति को एक नई दिशा देना है, जो कल्याणकारी और विकसित भारत के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है। यह एक सर्व-समावेशी और व्यापक बजट है जो भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों में से एक के रूप में स्थापित करने में योगदान देगा। यह देश की युवा शक्ति के लिए बजट है। मैं इस ऐतिहासिक आत्मनिर्भर भारत बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी पूरी टीम को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता इस बात से साफ है कि पिछले 12 सालों में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में 176 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है..."
#WATCH केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी बजट है, जिसका मकसद देश के आर्थिक विकास की गति को एक नई दिशा देना है, जो कल्याणकारी और विकसित… pic.twitter.com/9tuPWDlN1V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
07:16:28 PM
केंद्रीय बजट 2026 पर JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "यह बहुत अच्छा बजट है। मुझे लगता है किसानों, युवाओं और MSMEs को लेकर जो कहा गया है तो 2047 तक भारत विकास का ग्रोथ इंजन बनेगा..."
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026 पर JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "यह बहुत अच्छा बजट है। मुझे लगता है किसानों, युवाओं और MSMEs को लेकर जो कहा गया है तो 2047 तक भारत विकास का ग्रोथ इंजन बनेगा..."#UnionBudget2026 pic.twitter.com/gaHwbTNk2N
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
07:02:16 PM
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा, "FM निर्मला सीतारमण ने स्कूलों पर खर्च के बारे में कोई बात नहीं की; सोशल सिक्योरिटी और वेलफेयर पर कोई घोषणा नहीं की गई."
VIDEO | Delhi: “FM Nirmala Sitharaman didn't mention about expenditure on schools; no announcement on social security and welfare”, says Congress President Mallikarjun Kharge (@kharge) on Union-Budget 2026.#Budget2026WithPTI #UnionBudgetWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2026
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/qEQsHGKVcO
06:16:52 PM
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर कहा, “बजट ने विकसित भारत के लिए रोडमैप तैयार किया है. यह हमारे युवाओं और नारी शक्ति को समर्पित है. कर्तव्य से प्रेरित होकर, आज का बजट इलेक्ट्रॉनिक्स और IT सेक्टर में बड़े बदलाव ला रहा है.
VIDEO | Delhi: Union Minister Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) on Union Budget 2026–27 says, “The budget has set the roadmap for Viksit Bharat. It is dedicated to our youth and women shakti. Inspired by duty, today’s budget brings major changes in the electronics and IT… pic.twitter.com/DAxeedTM7v
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2026
06:13:57 PM
केंद्रीय बजट 2026-27 पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, बजट में कोई विजन नहीं है. आज बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बजट पेश किया गया है.”
05:16:06 PM
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि बजट में तमिलनाडु के लिए नए प्रोजेक्ट्स की कमी केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार को दिखाती है.
02:46:23 PM
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह एक ऐसा बजट है जो 'विकसित भारत' 2047 की नींव रखता है.
#WATCH | On Union Budget 2026-27, Union Minister Piyush Goyal says," This is a budget that lays the foundation for 'Viksit Bharat' 2047. This is Budget is for future-ready India. It inspires people to work with dedication. The focus has been on the manufacturing sector in this… pic.twitter.com/dU1QuLrkFw
— ANI (@ANI) February 1, 2026
02:30:22 PM
बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं.
#WATCH बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, देशभर में वाटर वेज का विस्तार, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर 2 और टियर 3 शहरों के विकास पर विशेष ध्यान और शहरों को मजबूत आर्थिक आधार… pic.twitter.com/ppkkQdpcyJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
02:17:08 PM
इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है.
इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है।
— BJP (@BJP4India) February 1, 2026
इस बजट में नई उभरती इंडस्ट्रीज यानी sunrise sectors को जिस मजबूती के साथ समर्थन दिया गया है, वह अभूतपूर्व है।
- पीएम @narendramodi #ViksitBharatBudget pic.twitter.com/TxsYEmEBWI
02:14:31 PM
यह एक खास बजट है जो राजकोषीय घाटे को कम करने को प्राथमिकता देता है- पीएम मोदी
This budget embodies the vision of trust-based governance and a human-centric economic framework. It is a distinctive budget that prioritises reducing the fiscal deficit and containing inflation while balancing high capital expenditure with robust economic growth.
— BJP (@BJP4India) February 1, 2026
- PM… pic.twitter.com/LBlpf7eex3
02:11:31 PM
पीएम मोदी ने कहा, "भारत के 140 करोड़ नागरिक सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने से संतुष्ट नहीं हैं. हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं."
VIDEO | “…The 140 crore citizens of India are not satisfied with being the fastest-growing economy; we want to become the world’s third-largest economy as soon as possible”, says PM Modi (@narendramodi) on Union Budget 2026.#Budget2026WithPTI #UnionBudgetWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2026
(Source:… pic.twitter.com/1Np466xjz7
02:09:40 PM
News Alert | Budget 2026: Budget is historic; reflects empowered presence of nation's feminine strength: PM Modi#Budget2026WithPTI #UnionBudgetWithPTI pic.twitter.com/7nfht6RH4V
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2026
02:08:39 PM
बजट को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "यह बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी ऊंची उड़ान के लिए एक मजबूत नींव है."
VIDEO | “This budget is a strong foundation for our high flight toward a developed India by 2047. Friends, the reform express on which India is riding today will gain new energy and new momentum from this budget”, says PM Modi (@narendramodi) on Union Budget 2026.… pic.twitter.com/OlW6sjSI7k
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2026
02:01:20 PM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट 2026 कहा, "आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक ये बजट है जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है...
#WATCH लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट 2026 कहा, "आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक ये बजट है जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है...आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देना, महिलाओं के लिए हर जनपद में छात्रावास के निर्माण की व्यवस्था,… pic.twitter.com/4vIk131uc4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
01:58:31 PM
यूनियन बजट पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हमें बहुत कम डिटेल्स मिलीं. 3-4 हेडलाइंस थीं, लेकिन हम ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद का इंतजार कर रहे थे.
#WATCH यूनियन बजट पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हमें बहुत कम डिटेल्स मिलीं। 3-4 हेडलाइंस थीं, लेकिन हम ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद का इंतज़ार कर रहे थे। वह कहां है? हम इसे केरल में चाहते थे। हमारे यहां आयुर्वेद की बहुत पुरानी परंपरा है। लेकिन हमने केरल का नाम नहीं… pic.twitter.com/VVIJC7bAMv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
01:39:35 PM
#WATCH | On being asked about his comments on Union Budget 2026-27, LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says," I will speak tomorrow, using the platform provided by Parliament." pic.twitter.com/2DOnjIlF5L
— ANI (@ANI) February 1, 2026
01:31:39 PM
'वे निराश हैं तो हम खुश कैसे हो सकते हैं?', बजट के बाद शेयर मार्केट क्रैश पर बोले शशि थरूर
#WATCH | On market crash after #UnionBudget presentation, Congress MP Shashi Tharoor says, "What can I say? Can we be happy if they are disappointed?" pic.twitter.com/RusAQhaFIl
— ANI (@ANI) February 1, 2026
01:23:24 PM
'यह एक प्रोग्रेसिव बजट है', केंद्रीय बजट को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
#WATCH | On Union Budget, Union Minister Jyotiraditya Scindia says," It is a progressive Budget that focuses on every sector of the Indian economy. It is a Budget for every citizen. Particularly, the areas of telecom and DoNEAR have received strong impetus in this Budget. It will… pic.twitter.com/NS88B3wvXT
— ANI (@ANI) February 1, 2026
01:12:28 PM
केंद्रीय बजट 2026 पर LJP(रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "इस बजट में युवाओं को प्राथमिकता दी गई है.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026 पर LJP(रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "इस बजट में युवाओं को प्राथमिकता दी गई है। बहुत से ऐसे संस्थानों का निर्माण किया जा रहा है जो युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार देने पर केंद्रीत है... कंटेंट क्रिएटर को सम्मान देने वाला ये बजट है। बहुत… pic.twitter.com/C5XQWEtvtG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
01:05:48 PM
केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा सासंद कमलजीत सहरावत ने कहा, "आज का बजट विकसित भारत और भारत की संस्कृति दोनों को मिलाकर बनाया गया है.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा सासंद कमलजीत सहरावत ने कहा, "आज का बजट विकसित भारत और भारत की संस्कृति दोनों को मिलाकर बनाया गया है। भारत को बायोफार्मा हब के रूप में विकसित किया जाए... पर्यटन को बढ़ाने के लिए कॉरिडोर की घोषणा की गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर की बात की गई है।… pic.twitter.com/4FLMt4BKa7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
01:04:51 PM
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "प्रत्येक क्षेत्र के लिए दुर्गामी बजट है। ये आर्थिक समृद्धि की नींव रखने वाला बजट है.
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "प्रत्येक क्षेत्र के लिए दुर्गामी बजट है। ये आर्थिक समृद्धि की नींव रखने वाला बजट है। बहुत सारी चीजें सस्ती भी हुई हैं। अद्भुत है कि राजकोषीय घाटा 4.4 के आसपास रहा है।" pic.twitter.com/LIE33zRr28
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
12:58:59 PM
केंद्रीय बजट 2026 पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने 2047 का भारत कैसा होगा...
#WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय बजट 2026 पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने 2047 का भारत कैसा होगा, 3 कर्तव्य के बारे में बताया। कई योजना दी गई है। हाई स्पीड रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर, मछली पालन,… pic.twitter.com/ZsC48VHeNR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
12:46:51 PM
कांग्रेस ने निर्मला सीतारमण के भाषण को गैर-पारदर्शी बताया. उन्होंने कहा कि ये बजट उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा.
12:38:03 PM
वित्त मंत्री के बजट पेश करने के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
12:30:09 PM
वित्त ंमत्री ने कहा कि सोलर और बैटरी से जुड़ी चीजें सस्तीं होंगी. चमड़ा और कपड़ा निर्यात करना सस्ता होगाय 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी. खनिज, शराब, स्क्रैप महंगा होगा.
12:24:08 PM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि हमारी सरकार ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को मानते हुए डिवोल्यूशन में वर्टिकल शेयर को 41% पर बनाए रखा है. उन्होंने कहा कि मैंने FY2026-27 के लिए राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं
12:17:13 PM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "मैं ओवरसीज टूर प्रोग्राम पैकेज की बिक्री पर TCS दर को मौजूदा 5% और 20% से घटाकर 2% करने का प्रस्ताव करती हूं, जिसमें अमाउंट की कोई शर्त नहीं होगी."
12:07:40 PM
बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि नया इनकम टैक्स एक्ट 2025, 1 अप्रैल से लागू होगा.
12:05:04 PM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव दिया. उन्होंने पशु चिकित्सा महाविद्यालयों, अस्पतालों और डायग्नोस्टिक प्रयोगशालाओं के लिए ऋण-संबद्ध पूंजी सब्सिडी सहायता योजना का भी प्रस्ताव दिया.
11:58:50 AM
लखपति दीदी योजना में सरकारी को बड़ी सफलता मिली है. इसके बाद 'She Mart ' की स्थापना करने का ऐलान कर दिया गया है.
11:56:24 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान मंत्रियों से कहा कि यह 2047 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए एक विकसित भारत का बजट होगा. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बजट के फायदों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना जरूरी है.
11:52:58 AM
सीतारमण ने कहा कि सरकार 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने पर फोकस करना जारी रखेगी. सरकार मेडिकल टूरिज्म के लिए पांच हब बनाने में भी राज्यों की मदद करेगी.
11:52:08 AM
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, "हम 1500 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में ABGC (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने का प्रस्ताव दे रहे हैं."
11:50:06 AM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हाई-पावर वाली स्थायी समिति की घोषणा की गई है, जो AI सहित उभरती हुई टेक्नोलॉजी के नौकरियों पर पड़ने वाले असर का आकलन करेगी.
11:48:26 AM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, हम शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, हम शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे: मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु,… pic.twitter.com/efYjGQcmMR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
11:41:46 AM
इंफ्रास्ट्रक्चर पर, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...हम 5 लाख से ज़्यादा आबादी वाले शहरों, यानी टियर 2 और टियर 3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी रखेंगे."
11:40:57 AM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए, मैं पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव करती हूं
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए, मैं पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव करती हूं, अगले 5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे, जिसकी… pic.twitter.com/XQJvl8iPkw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
11:51:59 AM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...मैं भविष्य के चैंपियन बनाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का MSME ग्रोथ फंड बनाने का प्रस्ताव करती हूं."
11:35:17 AM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...मैं चुनौती मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव करती हूं.
केंद्रीय बजट 2026-27 | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...मैं चुनौती मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव करती हूं। मैं खादी और हथकरघा को मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू करने का प्रस्ताव करती हूं।" pic.twitter.com/EDlImMEjtf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
11:34:13 AM
केंद्रीय बजट में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का प्लान दिया गया है, जिसमें दिल्ली-वाराणसी भी शामिल हैं.
11:30:36 AM
वित्त मंत्री सीतारमण ने MSMEs को सपोर्ट देने के लिए FY27 में आत्मनिर्भर भारत फंड में 4,000 करोड़ रुपये और डालने का प्रस्ताव दिया है.
News Alert | Budget 2026: FM Sitharaman proposes to top up Self Reliance India Fund with Rs 4,000 cr in FY27 to support MSMEs#Budget2026WithPTI #UnionBudgetWithPTI pic.twitter.com/HtI4wn5DxS
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2026
11:27:39 AM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...2025 में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के लिए एक योजना शुरू की गई थी.
बजट 2026-27 | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...2025 में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के लिए एक योजना शुरू की गई थी। अब हम ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों को समर्पित रेयर-अर्थ कॉरिडोर स्थापित करने में मदद करने का प्रस्ताव देते हैं।" pic.twitter.com/sH9OTwd6xU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
11:26:42 AM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे और टेक्नोलॉजी और स्किल्ड वर्कफोर्स डेवलप करने के लिए इंडस्ट्री-लेड रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर्स पर भी फोकस करेंगे."
केंद्रीय बजट 2026-27 | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे और टेक्नोलॉजी और स्किल्ड वर्कफोर्स डेवलप करने के लिए इंडस्ट्री-लेड रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर्स पर भी फोकस करेंगे।" pic.twitter.com/PPbhP5RXcA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
11:26:00 AM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "आज हम एक ऐसे बाहरी माहौल का सामना कर रहे हैं....
#WATCH केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "आज हम एक ऐसे बाहरी माहौल का सामना कर रहे हैं जिसमें व्यापार और बहुपक्षवाद खतरे में हैं और संसाधनों और सप्लाई चेन तक पहुंच बाधित है। नई टेक्नोलॉजी प्रोडक्शन सिस्टम को बदल रही हैं, जबकि पानी, ऊर्जा और ज़रूरी खनिजों की मांग तेज़ी… pic.twitter.com/fegdhlMj4f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
11:21:25 AM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है.
पीएम मोदी के नेतृत्व में कई तरह के बदलाव किए गए हैं।
— BJP (@BJP4India) February 1, 2026
आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है।
सरकार के फैसलों से हमने नागरिकों को लाभ पहुंचाने की भी पूरी कोशिश की है।
7% ग्रोथ रेट की दर से देश की अर्थव्यवस्था बढ़ी है।
- वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman… pic.twitter.com/iyK7uyvouj
11:17:11 AM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "आत्मनिर्भरता को अपना मार्गदर्शक मानते हुए, हमने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा बनाई है और जरूरी आयात पर निर्भरता कम की है.
#UnionBudget2026 | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "आत्मनिर्भरता को अपना मार्गदर्शक मानते हुए, हमने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा बनाई है और जरूरी आयात पर निर्भरता कम की है। साथ ही, हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि सरकार के हर काम से नागरिकों को फायदा… pic.twitter.com/A5UgbdelkW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
11:13:27 AM
केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा-
केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "जब से हमने 12 साल पहले सत्ता संभाली है, देश की आर्थिक स्थिति स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, लगातार विकास और कम महंगाई से पहचानी गई है। यह उन सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा है जो हमने अनिश्चितता और… pic.twitter.com/umkMG9yUQr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
11:02:44 AM
निर्मला सीतारमण ने पेश आम बजट 2026 पेश कर दिया है.
10:41:00 AM
निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में आम बजट 2026 पेश करेंगी. वित्त मंत्री संसद भवन पहुंच चुकी हैं.
10:22:27 AM
केंद्रीय बजट पर बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "...इस बार का बजट घरेलू खपत और MSMEs पर फोकस करेगा.
#WATCH पटना | केंद्रीय बजट पर बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "...इस बार का बजट घरेलू खपत और MSMEs पर फोकस करेगा... महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है... जब हम 'वोकल फॉर लोकल' बनेंगे, तो रोज़गार के मौके बढ़ेंगे... भारत सरकार बिहार की सभी ज़रूरतें पूरी कर रही है। बजट का… pic.twitter.com/ryZSNJ7JxO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
10:15:59 AM
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक बजट होगा. पीएम की 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' विकसित भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ेगी."
#WATCH केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक बजट होगा। पीएम की 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' विकसित भारत की ओर तेज़ी से आगे बढ़ेगी।" pic.twitter.com/8aIffQM7MG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
10:15:10 AM
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "जिस विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर देश की सरकार पिछले 11 साल से काम कर रही है...
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "जिस विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर देश की सरकार पिछले 11 साल से काम कर रही है, 2014 से निरंतर हर बजट इसी दिशा में आगे बढ़ने के पायदान के रूप में होता है। इस बार का बजट भी भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने… pic.twitter.com/hxVGMUyITY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
10:03:51 AM
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "जिस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, उसके बजट से क्या उम्मीद करें?
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "जिस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, उसके बजट से क्या उम्मीद करें? ये बजट 5% लोगों के लिए बनता है। सरकार ने जो वादे अपने घोषणा पत्र में किए थे, क्या उसपर खरे उतरे हैं?... " pic.twitter.com/5jgDBTBdh7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
10:02:40 AM
#WATCH राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके लगातार नौवें केंद्रीय बजट पेश करने से पहले पारंपरिक 'दही-चीनी' खिलाई। pic.twitter.com/33neJQQShv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
09:39:28 AM
#WATCH दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने से पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। pic.twitter.com/3pbgJXofh9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
09:37:34 AM
केंद्रीय बजट 2026 पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हम सब यह सुनने का इंतजार कर रहे हैं कि वित्त मंत्री हमें क्या बताते हैं.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026 पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हम सब यह सुनने का इंतज़ार कर रहे हैं कि वित्त मंत्री हमें क्या बताते हैं। इकोनॉमिक सर्वे में अच्छी आर्थिक बढ़ोतरी का अनुमान है... क्या उस ग्रोथ के साथ रोज़गार भी मिलेंगे? बिना रोज़गार वाली ग्रोथ से किसी का भला… pic.twitter.com/ZxLw1wU6l2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
09:35:40 AM
#WATCH दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टैबलेट के साथ पोज़ दिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
वित्त मंत्री करीब 11 बजे लोकसभा में #UnionBudget2026 पेश करेंगी। pic.twitter.com/Tey98Cw9Ai
08:52:55 AM
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने केंद्रीय बजट से उम्मीदों पर कहा-
#WATCH जयपुर: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने केंद्रीय बजट से उम्मीदों पर कहा, "विकसित भारत के सपने को आगे बढ़ाने का बजट हमेशा दिया गया है। हमारी वित्त मंत्री ने हमेशा महिलाओं, युवाओं, मजदूरों और किसानों का ध्यान रखते हुए बजट दिया है। उम्मीद करते हैं कि आने वाले… pic.twitter.com/bgl65YTGzi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
08:48:19 AM
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करने से पहले वित्त मंत्रालय पहुंची। pic.twitter.com/eKMhEeRZZc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
08:47:40 AM
#WATCH दिल्ली: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय पहुंचे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी। pic.twitter.com/ScpJKrSbF4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
08:45:32 AM
विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने केंद्रीय बजट 2026 की प्रस्तुति का स्वागत करते हुए रेत कलाकृति बनाई.
#WATCH पुरी(ओडिशा): विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने केंद्रीय बजट 2026 की प्रस्तुति का स्वागत करते हुए रेत कलाकृति बनाई। pic.twitter.com/IkFn6XqSfm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
07:59:02 AM
भारत में 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2026 से बीमा क्षेत्र को बड़ी उम्मीदें हैं. बढ़ते चिकित्सा खर्च और कम कवरेज के बीच कर राहत तथा जीएसटी में बदलाव से आम लोगों को फायदा मिल सकता है. क्लिक कर पढ़ें पूरी स्टोरी
07:57:00 AM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी. यह बजट सुबह करीब 11 बजे लोकसभा में रखा जाएगा. बजट भाषण को कैसे देखें लाइव- यहां क्लिक कर जानें
07:55:07 AM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी, जिसमें डिफेंस, कैपिटल एक्सपेंडीचर, इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रिक फील्ड और किफायती आवास विकास पर ध्यान दिया जाएगा. इस बजट का लक्ष्य जियोपॉलिटिक्स चुनौतियों से निपटते हुए और वित्तीय मजबूती बनाए रखते हुए आर्थिक गति को बनाए रखना है.
07:21:58 AM
इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 के अनुसार, भारत की FY27 ग्रोथ 6.8% से 7.2% के बीच रहने की उम्मीद जताई गई है. साथ ही कहा गया था कि घरेलू मांग मजबूत रहेगी, लेकिन ग्लोबल जोखिम भी बढ़ सकते हैं.
07:21:45 AM
आज 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होने जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज टैक्सपेयर्स, किसान, युवा और निवेशकों के लिए क्या ऐलान करती हैं, ये जल्द ही पता चल जाएगा.