menu-icon
India Daily

LIVE Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा में ध्वनि मत से पारित हुआ ट्रांसजेंडर विधेयक

Parliament Budget Session Live Updates: कल लोकसभा में बोलने के बाद आज पीएम मोदी राज्यसभा में इसी मुद्दे पर बात कर रहे हैं. पीएम मोदी का कहना है कि संकट की इस स्थिति में दुनिया भर में भारतीयों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे जरूरी है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा में ध्वनि मत से पारित हुआ ट्रांसजेंडर विधेयक
Courtesy: Pinterest

Parliament Budget Session Live Updates: कल लोकसभा में बोलने के बाद आज पीएम मोदी राज्यसभा में इसी मुद्दे पर बात कर रहे हैं. पीएम मोदी का कहना है कि संकट की इस स्थिति में दुनिया भर में भारतीयों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे जरूरी है. अब तक 3,75,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित भारत लौट आए हैं. इसके साथ ही यह भी कहा है कि हम सभी गल्फ देशों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं. हम ईरान, इजराइल और US के साथ भी बातचीत कर रहे हैं. हमारा मकसद बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए इस इलाके में शांति फिर से लाना है.

08:38:50 PM

लोकसभा में ध्वनि मत से पारित हुआ ट्रांसजेंडर विधेयक

लोकसभा ने मंगलवार (24 मार्च, 2026) को ध्वनि मत से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया.
 

04:26:49 PM

पश्चिम एशिया पर चर्चा के लिए सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

02:54:21 PM

कई देशों से कच्चा तेल और LPG ले जाने वाले जहाज भारत पहुंचे- पीएम मोदी

राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "...युद्ध के बाद से ही होर्मुज स्टेट में जहाजों का आना-जाना बहुत मुश्किल हो गया है. मुश्किल हालात के बावजूद हमारी सरकार ने बातचीत और कुटनीति के जरिए रास्ते बनाने की कोशिश की है."

02:42:17 PM

हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है- पीएम मोदी

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "संकट की इस स्थिति में दुनिया भर में भारतीयों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे जरूरी है. अब तक 3,75,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित भारत लौट आए हैं."

02:35:02 PM

सभी गल्फ देशों के साथ लगातार बातचीत जारी- पीएम मोदी

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैंने ज्यादातर वेस्ट एशियाई देशों के हेड्स ऑफ स्टेट्स से 2 बार बात की है. हम सभी गल्फ देशों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं. हम ईरान, इजराइल और US के साथ भी बातचीत कर रहे हैं."

02:28:10 PM

खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा भारत के लिए जरूरी: पीएम मोदी

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "लगभग 1 करोड़ भारतीय खाड़ी देशों में रहते और काम करते हैं। उनकी जान और रोजी-रोटी की सुरक्षा भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता की बात है। होर्मुज स्ट्रेट में कई जहाज फंसे हुए हैं."

02:24:08 PM

हमारी विदेश नीति प्रधानमंत्री मोदी की निजी पॉलिसी- राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हमारी विदेश नीति प्रधानमंत्री मोदी की निजी पॉलिसी बन गई है."

02:19:39 PM

इस युद्ध ने विश्व में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा- पश्चिमी एशिया में युद्ध शुरू हुए तीन सप्ताह से अधिक समय हो चुका है. इस युद्ध ने विश्व में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है. भारत के लिए भी यह स्थिति चिंताजनक है.

02:17:55 PM

राज्यसभा में पीएम मोदी ने बोलना किया शुरू

01:06:30 PM

राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

12:33:17 PM

लोकसभा में आगे विचार और पास करने के लिए रखा गया ‘फाइनेंस बिल, 2026’

12:19:40 PM

महिलाएं लोकसभा और विधानसभा में भी आएंगी- महुआ माजी

महिला आरक्षण बिल पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, "इस बिल का स्वागत है और बहुत दिनों से इस बिल का इंतजार था नारी शक्ति वंदन अधिनियम जब हम नए भवन में प्रवेश किए थे तभी घोषणा हुआ था कि महिला आरक्षण बिल आएगा लेकिन प्रतीक्षा चलती रही तो फाइनली ये जब हो गया है तो हम स्वागत करते हैं."

11:41:39 AM

किसानों की आय दोगुनी करने के संबंध में किसानों की आय दोगुनी करने के संबंध में दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया.

11:07:18 AM

प्रधानमंत्री मोदी ने युद्ध के तीसरे हफ्ते में की बात- प्रियंका चतुर्वेदी 

शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "... प्रधानमंत्री मोदी ने कल लोकसभा में जो कहा वह युद्ध के तीसरे हफ्ते में आकर कहा है। प्रधानमंत्री मोदी को युद्ध शुरू होने के बाद पहले ही हफ्ते में देश को बताना चाहिए था कि...".

11:05:02 AM

लोकसभा में कार्यवाही शुरू

11:04:32 AM

राज्यसभा में कार्यवाही शुरू

10:51:02 AM

आज लोकसभा और राज्यसभा में क्या होगा?

10:25:20 AM

वित्त विधेयक, 2026 को पारित करने का प्रस्ताव

वित्त मंत्री सीतारमण वित्त विधेयक, 2026 को पारित करने का प्रस्ताव पेश करेंगी.

10:25:10 AM

डॉ. वीरेंद्र कुमार प्रस्ताव करेंगे पेश

डॉ. वीरेंद्र कुमार यह प्रस्ताव पेश करेंगे कि 'ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019' में संशोधन करने वाले विधेयक पर विचार किया जाए.

10:24:59 AM

PM मोदी वेस्ट एशिया संघर्ष पर राज्यसभा में बोलेंगे

कल लोकसभा में वेस्ट एशिया संघर्ष पर बात करने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में बात करेंगे. आज भी पीएम मोदी कई अहम मुद्दों पर बात करेंगे.