menu-icon
India Daily

LIVE Parliament Budget Session 2026 Live Updates: बजट 2026-27 पर थोड़ी देर में राज्यसभा में बोलेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: आज लोकसभा में कई पार्लियामेंट्री पेपर्स और कमिटी रिपोर्ट्स पेश की जाएंगी, जिन्हें अलग-अलग मंत्रालयों और सांसदों द्वारा पेश किया जाएगा. 

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Parliament Budget Session 2026 Live Updates: बजट 2026-27 पर थोड़ी देर में राज्यसभा में बोलेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Courtesy: Pinterest

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: आज लोकसभा में कई पार्लियामेंट्री पेपर्स और कमिटी रिपोर्ट्स पेश की जाएंगी, जिन्हें अलग-अलग मंत्रालयों और सांसदों द्वारा पेश किया जाएगा. इसमें कमिटी ऑन पिटीशन्स, कमिटी ऑन गवर्नमेंट एश्योरेंस और स्टैंडिंग कमिटी ऑन फाइनेंस की रिपोर्ट्स शामिल होंगी. आज राज्यसभा और लोकसभा में कई मुद्दों पर बहस होने की संभावना है.

03:48:31 PM

थोड़ी देर में राज्यसभा में बोलेंगी वित्त मंत्री

 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में केंद्रीय बजट पर राज्यसभा में भाषण देंगीं.

02:17:46 PM

फिर शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही

01:59:58 PM

क्या यही कोड वर्ड आप (मीडिया) लोगों को आज दिया गया है?- राहुल गांधी

अपने खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाए जाने के बारे में पूछे जाने पर लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी ने कहा,क्या यही कोड वर्ड आप (मीडिया) लोगों को आज दिया गया है? 

01:07:26 PM

दोपहर 2 बजे तक लोकसभा स्थगित

12:44:20 PM

नेहरू जी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जी ने बेचा नहीं बल्कि बनाया- राजीव शुक्ला

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा-

12:43:29 PM

लोकतंत्र की इससे बड़ी हत्या नहीं हो सकती- रवि किशन

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, बिना तथ्य के वो(राहुल गांधी) कुछ भी बोल रहे हैं...लोकतंत्र की इससे बड़ी हत्या नहीं हो सकती...

12:35:31 PM

लोकसभा में इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड (अमेंडमेंट) बिल पेश

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड (अमेंडमेंट) बिल, 2026 को विचार और पास करने के लिए पेश किया.

12:19:00 PM

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के लिए नोटिस दिया

BJP MP निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की मेंबरशिप खत्म करने के लिए मोशन लाने के लिए नोटिस फाइल किया है. BJP ने अपने नोटिस में यह भी मांग की है कि गांधी को लाइफटाइम चुनाव लड़ने से रोक दिया जाए.

12:16:51 PM

किरेन रिजिजू ने ओम बिरला के चैंबर में कांग्रेस सांसदों का वीडियो शेयर किया

12:14:51 PM

राज्यसभा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

12:05:39 PM

राज्यसभा में चल रहा प्रश्नकाल

12:03:46 PM

फिर शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही

11:54:33 AM

राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं- निशिकांत दुबे

विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "मैंने आज लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ एक मोशन पेश किया है कि कैसे वे सोरोस जैसी ताकतों की मदद से देश को गुमराह कर रहे हैं..

11:53:15 AM

उनका रवैया पूरे सत्र में एक जैसा- मनन कुमार मिश्रा

भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "उनका(विपक्ष के नेता राहुल गांधी) पूरे सत्र में जैसा रवैया रहा है."

11:51:33 AM

मर्यादा छोड़कर सिर्फ सदन में बोलते हैं- चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "राहुल गांधी जिस तरीके से टिप्पणी करते हैं और मर्यादा छोड़कर सिर्फ सदन में बोलने के लिए बातों को बोलना मैं मानता हूं वो गंभीर पद पर हैं...

11:42:10 AM

कोई नाराजगी नहीं है, पूरी शरारत है, बेईमानी है, झूठ है- योगेंद्र चंदोलिया

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "कोई नाराजगी नहीं है, पूरी शरारत है, बेईमानी है, झूठ है.

11:41:04 AM

राहुल गांधी को लगता है कि वो सबसे ऊपर हैं- संजय कुमार झा

DU राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "...अब तो लेखक और पब्लिशर दोनों ने कहा है कि किताब नहीं छपी है..

11:40:09 AM

हमने किसी को अपशब्द नहीं बोला- प्रियंका गांधी वाड्रा

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हमने किसी को अपशब्द नहीं बोला.

11:38:17 AM

राहुल गांधी संसद में झूठ बोलते हैं- रेखा शर्मा

भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने कहा, "...जिस तरह से वो(विपक्ष के नेता राहुल गांधी) सदन को बाधित कर रहे हैं, संसद में झूठ बोलते हैं...

11:30:42 AM

श्रीपद नाइक ने दिया जवाब

श्रीपद नाइक ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा एग्रीगेट टेक्निकल और कमर्शियल लॉस के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दिया. 

11:18:51 AM

लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

11:02:28 AM

लोकसभा की कार्यवाही शुरू

11:01:57 AM

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

10:59:05 AM

आज लोकसभा और राज्यसभा में क्या होगा?

10:42:22 AM

इमरान मसूद ने किया राहुल गांधी के बयान का समर्थन

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा," बिल्कुल बेच दिया है...

10:38:43 AM

राहुल गांधी ने सब किया साफ- प्रमोद तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी नेलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा,"इंडो-अमेरिकन डील के तहत सब कुछ राहुल गांधी ने कल साफ कर दिया था... 

10:29:26 AM

राहुल गांधी ने बजट में भाषण देते हुए बजट पर कुछ नहीं बोला- प्रवीण खंडेलवाल

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा,"राहुल गांधी ने बजट में भाषण देते हुए बजट पर कुछ नहीं बोला लेकिन..."

10:25:08 AM

लोकसभा में पेश की जाएगी रिपोर्ट

बजट सेशन के दौरान गुरुवार को लोकसभा में अलग-अलग मंत्रालयों और सांसदों द्वारा कई पेपर पेश किए जाने हैं. जानकारी के अनुसार, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और चंद्र प्रकाश जोशी, बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस न रखने पर पेनल्टी चार्ज के बारे में परमेश्वरन कृष्ण अय्यर के रिप्रेजेंटेशन पर कमिटी ऑन पिटीशन्स की चौथी रिपोर्ट पेश करेंगे.