menu-icon
India Daily

LIVE West Bengal New CM Oath Ceremony LIVE: बंगाल में ‘सुवेंदु युग’ की शुरुआत, अधिकारी ने ली पहले BJP CM की शपथ

West Bengal New CM Oath Ceremony LIVE: पश्चिम बंगाल को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बीजेपी के विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. बता दें कि शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने सुवेंदु के नाम की घोषणा की थी.

Shilpa Shrivastava
West Bengal New CM Oath Ceremony LIVE: बंगाल में ‘सुवेंदु युग’ की शुरुआत, अधिकारी ने ली पहले BJP CM की शपथ
Courtesy: AI

West Bengal New CM Oath Ceremony LIVE: पश्चिम बंगाल को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बीजेपी के विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. बता दें कि शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने सुवेंदु के नाम की घोषणा की थी. इसके बाद, सुवेंदु ने राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात की और राज्य में पहली बीजेपी नीत सरकार बनाने का दावा पेश किया. बता दें कि यह पहली बार है जब बंगाल में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लाइव अपडेट जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
 

11:58:10 AM

निसिथ प्रमाणिक ने ली मंत्री पद की शपथ

भाजपा नेता निसिथ प्रमाणिक ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.

11:57:33 AM

अशोक कीर्तनिया ने ली मंत्री पद की शपथ

भाजपा नेता अशोक कीर्तनिया ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.

11:56:50 AM

क्षुदीराम टुडू ने ली मंत्री पद की शपथ 

भाजपा नेता क्षुदीराम टुडू ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.

11:50:29 AM

अग्निमित्रा पॉल ने ली अग्निमित्रा पॉल ने 

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.

11:45:47 AM

दिलीप घोष ने ली मंत्री पद की शपथ

भाजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.

11:37:38 AM

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

11:29:04 AM

पीएम मोदी बीजेपी के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के छुए पैर

11:13:07 AM

पीएम मोदी ने दी रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि

11:02:50 AM

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य सहित वरिष्ठ NDA नेता ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हैं, जहां पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है.

11:00:16 AM

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी

10:58:15 AM

ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे सुवेंदु अधिकारी

10:18:49 AM

राजनाथ सिंह होटल से हुए रवाना

10:17:51 AM

कोलकाता पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

10:09:15 AM

'सोनार बांग्ला' का सपना होगा पूरा- रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है, बंगाल के लिए इससे बेहतर तोहफा और कुछ नहीं हो सकता. जिस 'सोनार बांग्ला' का सपना लोगों ने देखा था आज से वह साकार होने जा रहा है."

10:00:42 AM

भूपेंद्र पटेल, चंद्रबाबू नायडू, राम मोहन नायडू भी कोलकाता पहुंचे

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू व केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता पहुंचे.

09:59:32 AM

सुवेंदु अधिकारी अपने घर से रवाना

09:58:26 AM

शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होगा शामिल?

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देश भर के कई VVIP नेता कोलकाता पहुंच चुके हैं. मेहमानों की इस सूची में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो शामिल हैं. मणिपुर के मुख्यमंत्री खेम चंद सिंह और उपमुख्यमंत्री नेमचा किपजेन के साथ ही राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी इस समारोह का हिस्सा बनने कोलकाता पहुंचे हैं.

08:35:15 AM

कहां किया जा रहा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

 

कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे. वहीं, प्रोटोकॉल के हिसाब से ममता बनर्जी को भी समारोह का न्योता भेजा गया है.

08:21:59 AM

सीएम योगी ने दी शुभेंदु अधिकारी को बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी है. इस संबंध में सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, शुभेंदु अधिकारी जी को बंगाल के बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. सीएम योगी के इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट कर भाजपा के इस फैसले की सराहना की है.

07:59:06 AM

सुवेंदु अधिकारी बनेंगे आज बंगाल के सीएम

07:56:51 AM

बहुत लंबे समय तक तपस्या करनी पड़ी- दिलीप घोष

भाजपा के निर्वाचित विधायक दिलीप घोष ने कहा, "बहुत लंबे समय तक हमें तपस्या करनी पड़ी लेकिन उसका परिणाम आया. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ... देश में कांग्रेस नहीं रही और बंगाल में TMC भी नहीं रहेगी."

07:10:44 AM

प्रियंका टिबरेवाल ने की सुवेंदु अधिकारी की काबिलीयत की तारफी

भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधायक दल के नेता चुने जाने पर कहा, "2021 के बाद उन्होंने(सुवेंदु अधिकारी) जिस प्रकार से सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करके जो लड़ाई लड़ी है, वो काबिलीयत तारीफ है..."

07:01:39 AM

सुवेंदु अधिकारी के CM बनने की पूरी स्टोरी

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी नए मुख्यमंत्री बनेंगे. आईए देखते हैं कि चार मई के चुनावी नतीजों से लेकर शपथ ग्रहण तक का पूरा खेला. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

07:01:15 AM

सुवेंदु अधिकारी को ही बीजेपी ने क्यों बनाया बंगाल का सीएम?

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी को नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया है. अमित शाह की मौजूदगी में हुए फैसले के बाद 9 मई 2026 को वे शपथ लेंगे. पार्टी ने अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए बंगाल में सत्ता परिवर्तन की नई शुरुआत की है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

07:00:37 AM

कैसे सुवेंदु की बगावत ने ढहा दिया ममता का किला

सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के संकटमोचक से लेकर बंगाल में भाजपा के मुख्यमंत्री पद तक का एक ऐतिहासिक और रोमांचक सफर तय किया है. कभी ममता के बेहद खास रहे सुवेंदु आज उनके पतन का मुख्य कारण बन गए. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

07:00:11 AM

सुवेंदु अधिकारी के बारे में यहां जानें डिटेल्स

BJP के सुवेंदु अधिकारी दो सीटों से चुनाव जीते थे, जिसमें नंदीग्राम और भवानीपुर था. सुवेंदु दोनों ही सीटों पर जीते थे. इनके पास पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री है. इनकी उम्र 57 साल है. इनकी घोषित संपत्ति 85.87 लाख रुपये है. 

07:00:02 AM

आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे सुवेंदु अधिकारी

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में BJP विधायक दल का नेता चुना गया है. आज सुवेंदु बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे.