menu-icon
India Daily

भावुक कर देने वाला पल, हाथ जोड़कर बंगाल की जनता को PM मोदी ने किया 'दंडवत प्रणाम'

पश्चिम बंगाल में आखिरकार बीजेपी की सरकार आ ही गई. सुवेंदु अधिकारी बंगाल के पहले बीजेपी सीएम बने हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता का एक अनोखे अंदाज में आभार व्यक्त किया.

Shilpa Shrivastava
भावुक कर देने वाला पल, हाथ जोड़कर बंगाल की जनता को PM मोदी ने किया 'दंडवत प्रणाम'
Courtesy: ANI X

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आखिरकार बीजेपी की सरकार आ ही गई. सुवेंदु अधिकारी बंगाल के पहले बीजेपी सीएम बने हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता का एक अनोखे अंदाज में आभार व्यक्त किया. उन्होंने जनता के सामने झुककर उन्हें धन्यवाद दिया. PM मोदी ने सबसे पहले एक मंच से भीड़ की तरफ हाथ हिलाकर अभिवादन किया. 

इस दौरान वो धीरे से घुटनों के बल झुके और दोनों हाथों से जमीन पर छूते हुए जनता का धन्यवाद दिया. जनता को कृतज्ञता दर्शाने का यह तरीका लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इतने वर्षों में यह पहली बार है जब बीजेपी ने बंगाल की सत्ता हासिल की है. इस दौरान पीएम मोदी के साथ सुवेंदु अधिकारी समेत उनके कैबिनेट के 5 मंत्री भी मौजूद थे. 

बीजेपी के लिए ऐतिहासिक क्षण:

राज्यपाल RN रवि ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और उनके कैबिनेट सदस्यों को शपथ दिलाई. बता दें कि बीजेपी ने 294 सदस्यों की विधानसभा में 207 सीटों पर जीत हासिल की. इस जीत के साथ TMC के 15 साल के शासन का अंत हो गया. 

नई बीजेपी सरकार ने अलग-अलग समुदाय के लोगों को कैबिनेट में जगह देने की कोशिश की है. इस लिस्ट में OBC वर्ग से दिलीप घोष, कायस्थ समुदाय से अग्निमित्रा पॉल, मतुआ समुदाय से अशोक कीर्तनिया, आदिवासी समुदाय से क्षुदीराम टुडू और राजबंशी समुदाय से निशित प्रमाणिक शामिल है. बता दें कि यह जीत बंगाल की राजनीति में एक बड़े बदलाव की तरफ इशारा कर रही है. पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी यह बताती है कि यह क्षण कितना अहम था.