अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होते ही एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है. अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अपने व्यापारिक जहाजों को निकालने के लिए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' शुरु किया है. वहीं ईरान की ओर से इस प्रोजेक्ट को डेडलॉक बताया गया है. ईरान द्वारा किए गए हमले में 3 भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं. वहीं बहरीन में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है.
ईरान द्वारा UAE पर ड्रोन अटैक किया जा रहा है. वहीं यूएई की ओर से कहा गया है कि इस तरह के हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसका जवाब दिया जाएगा. मिल रही जानकारी के मुताबिक ईरान ने यूएई के फुजैराह पोर्ट को निशाना बनाया गया है. कुल मिलाकर एक बार फिर जंग बढ़ता जा रहा है. इस विषय को और भी ज्यादा बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस वीडियो को देख सकते हैं.