अगर आबादी बढ़ानी है तो विदेश से लानी होंगी वर्जिन लड़कियां, नेता के बयान पर घमासान; पार्टी ने किया निष्कासित
दक्षिणी द्वीप काउंटी के प्रमुख किम ही-सू ने पिछले बुधवार को जेओला प्रांत और देश के छठे सबसे बड़े महानगर ग्वांगजू के बीच प्रशासनिक एकीकरण पर एक मीटिंग के दौरान यह विवादास्पद टिप्पणी की.
दक्षिण कोरिया में एक नेता के विवादास्पद बयान पर बड़ा हंगामा मच गया है. सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपने ही एक स्थानीय प्रमुख को पार्टी से निकाल दिया है. आरटी न्यूज के मुताबिक, जिंदो काउंटी के प्रमुख किम ही-सू ने पिछले हफ्ते एक सार्वजनिक बैठक में कहा कि देश की आबादी बढ़ाने के लिए विदेशों से वर्जिन लड़कियों का आयात करना पड़ेगा. उनके इस बयान से विवाद खड़ा हो गया जिसके बाद पार्टी ने उनके बयान से उत्पन्न हुई स्थिति पर विचार विमर्श करने के लिए बैठक बुलानी पड़ी. किम ही-सू के बयानों ने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया और उनके इस बयान को महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया.
जनसंख्या की समस्या से निपटने के लिए कानून बनाना चाहिए
दक्षिणी द्वीप काउंटी के प्रमुख किम ही-सू ने पिछले बुधवार को जेओला प्रांत और देश के छठे सबसे बड़े महानगर ग्वांगजू के बीच प्रशासनिक एकीकरण पर एक मीटिंग के दौरान यह विवादास्पद टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अगर ग्वांगजू और दक्षिण जेओला का एकीकरण हो जाता है तो हमें जनसंख्या की समस्या से निपटने के लिए कानून बनाना चाहिए.
युवा कुंवारी लड़कियों को आयात करना चाहिए
आगे उन्होंने कहा कि अगर इससे भी बात नहीं बनती है तो शायद हमें श्रीलंका या वियतनाम जैसे देशों से युवा कुंवारी लड़कियों को आयात करना चाहिए ताकि ग्रामीण इलाकों में कुंवारे लड़कों की शादी हो सके. उनकी ये टिप्पणियां तुरंत वायरल हो गईं जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया. मामले के तूल पकड़ने पर पार्टी ने एक मीटिंग में किम को निष्कासित कर दिया.