menu-icon
India Daily

'आपको अभी बहुत-बहुत इंतजार करना होगा...', राजनीति में एंट्री के सवाल पर प्रियंका ने 25 साल पहले क्या कहा था?

राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दिया है. इस सीट से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनावी पारी का आगाज करते हुए उपचुनाव लड़ेंगी. राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की. नियमानुसार, रिजल्ट घोषित होने के 14 दिन के भीतर एक सीट छोड़नी होती है.

India Daily Live
'आपको अभी बहुत-बहुत इंतजार करना होगा...', राजनीति में एंट्री के सवाल पर प्रियंका ने 25 साल पहले क्या कहा था?
Courtesy: Social Media

राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट छोड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट को चुना है. राहुल रायबरेली से सांसद बने रहेंगे. वायनाड सीट खाली होने से दोबारा वहां लोकसभा चुनाव होगा. इस सीट से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनावी पारी का आगाज करते हुए उपचुनाव लड़ेंगी. राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की. नियमानुसार, रिजल्ट घोषित होने के 14 दिन के भीतर एक सीट छोड़नी होती है. 18 जून आखिरी दिन था. 

नई दिल्ली में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने चर्चा के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस फैसले की घोषणा की गई. राहुल गांधी को 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से हार मिली थी. तब वो केरल के वायनाड से संसद पहुंचे थे. अब प्रियंका गांधी वायनाड से इलेक्शन डेब्यू करेंगी. 

राजनीति में एंट्री के सवाल पर 25 साल पहले क्या बोलीं थी प्रियंका? 

इस बीच प्रियंका गांधी का एक पूराना वीडियो क्लीप वायरल हो रहा है. ये वीडियो 1999 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान का बताया जा रहा है. इसमें प्रियंका से जब पूछा गया कि वह कब राजनीति में एंट्री करेंगी? प्रियंका गांधी ने जवाब दिया अभी कोई इरादा नहीं, इसमें अभी काफी वक्त है. हालांकि हमेशा पर्दे के पीछे रहकर कांग्रेस संगठन मजबूत करने वाली प्रियंका गांधी 25 साल बाद अपना पहला चुनाव वायनाड से लड़ेंगी.

खुश है वायनाड की जनता

प्रियंका गांधी अपने परिवार की 10वीं सदस्‍य हैं, जो लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं. देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. सोमवार को राहुल गांधी द्वारा रायबरेली का सांसद बने रहने की घोषणा के बाद वायनाड की जनता ने प्रियंका गांधी स्वागतम के नारे लगाए.