West Bengal Assembly Election 2026

विजय को एक और झटका! 10 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में TVK का पदाधिकारी गिरफ्तार

आरोपी की पहचान दिनेश उर्फ पंबू दिनेश के रूप में हुई है, जो सोमवार से फरार था. बच्ची की मां द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद रॉयपुरम महिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ANI
Sagar Bhardwaj

विजय को एक और झटका! 10 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में टीवीके का पदाधिकारी गिरफ्तारतमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें लाकर चौंकाने वाले विजय की पार्टी टीवीके के लिए एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है. पहला तो वह सरकार बनाने के लिए बहुमत साबित नहीं पाए और अब दूसरी परेशानी ये है कि चेन्नई में एक 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में टीवीके के 35 वर्षीय पदाधिकारी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया. आरोपी की पहचान दिनेश उर्फ पंबू दिनेश के रूप में हुई है, जो सोमवार से फरार था. बच्ची की मां द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद रॉयपुरम महिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

जान से मारने की दी धमकी

यौन उत्पीड़न की यह घटना 23 अप्रैल को घटी जब नाबालिग लड़की दिनेश के घर के पास अपनी नानी के यहां गई हुई थी. जब वह घर के बाहर खेल रही थी तभी दिनेश उसके पास आया और उसे अपने घर ले गया. पुलिस के अनुसार, दिनेश ने उसका यौन उत्पीड़न किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा. घर लौटने पर लड़की ने पूरी बात अपनी मौसी को बताई जिन्होंने लड़की के माता-पिता को इस बारे में सूचित किया.

पोक्सो एक्ट के तहत हुई गिरफ्तारी

लड़की की मां द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बात आरोपी दिनेश गिरफ्तारी से बचता रहा. पुलिस ने 4 मई को उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन वह कथित तौर पर एक मतगणना केंद्र पर था जहां वह आरके नगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे टीवीके उम्मीदवार का समर्थन कर रहा था. आखिरकार उसे बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत स्पेशल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.