menu-icon
India Daily

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम, विधायक दल की बैठक में लगेगी नाम पर मुहर

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही अटकलों पर जल्द ही विराम लग सकता है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि सुवेंदु अधिकारी ही पश्चिम बंगाल के अगले सीएम होंगे. थोड़ी देर में एनडीए की विधायक दल की होने वाली बैठक में उनके नाम पर मुहर लग सकती है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम, विधायक दल की बैठक में लगेगी नाम पर मुहर
Courtesy: @askshivanisahu

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही अटकलों पर जल्द ही विराम लग सकता है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि सुवेंदु अधिकारी ही पश्चिम बंगाल के अगले सीएम होंगे. थोड़ी देर में एनडीए की विधायक दल की होने वाली बैठक में उनके नाम पर मुहर लग सकती है. खबर यह भी है मुख्यमंत्री के साथ-साथ पश्चिम बंगाल को दो डिप्टी सीएम मिलेंगे जिनमें से एक पद किसी महिला को दिया जा सकता है. 

राज्यपाल ने भंग कर दी थी विधानसभा

कल यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने राज्य की विधानसभा को भंग कर दिया था जिसके बाद से बंगाल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया. इससे पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस्तीफा ना देने पर अड़ गई थीं जिसके बाद राज्यपाल को यह फैसला लेना पड़ा.

कल हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

माना जा रहा है कि बीजेपी बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को करा सकती है. 9 तारीख को चुनने के पीछे एक खास मकसद सामने आया है. दरअसल यह तारीख कैलेंडर के अनुसार रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती की है.

ममता बनर्जी को हराने का मिला इनाम

सुवेंदु अधिकारी के नाम पर भले ही अब मुहर लगने जा रही हो लेकिन इस बाद की पहले से ही प्रबल संभावना थी कि अधिकारी ही बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे. दरअसल, सुवेंदु को ममता बनर्जी को हराने का इनाम मिला है. उन्होंने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को बड़े अंतर से हराया. इसके अलावा वह नंदीग्राम सीट पर भी लड़े थे जहां से उन्होंने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की. गौरतलब है कि बीजेपी ने 293 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर तृणमूल कांग्रेस को करारी शिकस्त दी और राज्य में 15 साल से मौजूद ममता सरकार के शासन का अंत कर दिया.