menu-icon
India Daily

'डिप्रेशन में थी शराब पीती थी', ऋषि कपूर की मौत के बाद बदल गई थी जिंदगी, फिल्मों में वापसी पर नीतू कपूर ने किया खुलासा

आज सिनेमाघरों में नीतू कपूर की फिल्म दादी की शादी रिलीज हुई है. ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी फिल्मों में वापसी को लेकर काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है. अब एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की है.

babli
Edited By: Babli Rautela
'डिप्रेशन में थी शराब पीती थी', ऋषि कपूर की मौत के बाद बदल गई थी जिंदगी, फिल्मों में वापसी पर नीतू कपूर ने किया खुलासा
Courtesy: Ai

मुंबई: एक्ट्रेस नीतू कपूर पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर थी. अब एक्ट्रेस ने फिर से फिल्मों में कदम रखा है. सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि 2020 में ऋषि कपूर के गुजरने के बाद, नीतू कपूर ने काम करना शुरू कर दिया. इससे पहले वह धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'जुगजुग जीयो' में नजर आईं थी. बाद में उन्होंने कुछ और प्रोजेक्ट साइन किए और कई ऐड में भी काम किया. अब, सोहा अली खान के साथ उनके यूट्यूब शो 'ऑल अबाउट हर' के लिए बातचीत के दौरान, नीतू ने ऋषि के गुजरने के बाद काम करने को लेकर उन्हें मिली ट्रोलिंग पर खुलकर बात की और इसके पीछे की वजह भी साझा की है.

इस वेटरन एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने बस काम करना शुरू कर दिया. उनका निधन हो गया, और मैंने 'जुगजुग जीयो' की. मैं बस अपना आत्मविश्वास वापस पाने के लिए काम पर गई थी. मैं इतनी बुरी हालत में थी, और यह बहुत दुख देने वाला था जब लोग कहते थे कि 'ओह, उनका निधन हो गया, और वह तुरंत काम में जुट गईं'. यह बहुत बुरा था. लेकिन उन्हें नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों किया.'

ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर ने शुरू किया काम

नीतू ने आगे कहा, 'मुझे आपको बताना होगा कि मेरे साथ क्या हुआ. जब उनका निधन हुआ, तो मैं एक या दो महीने तक सो नहीं पाई, और मैंने शराब पीना शुरू कर दिया. मैं शराब पीना शुरू कर देती थी, और फिर बिना शराब पिए सो नहीं पाती थी.'

एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक ऐसे दौर से गुजर रही थीं जब उन्हें खुद से ही नफरत होने लगी थी. उन्होंने अपने डॉक्टर को बुलाया और मदद मांगी. नीतू ने बताया कि एक gynaecologist रात में लगभग 11 बजे उनके घर आती थीं और उन्हें सुलाने के लिए इंजेक्शन लगाती थीं. यह सिलसिला 10 दिनों तक चला, और 11वें या 12वें दिन उन्होंने डॉक्टर को फोन किया और कहा कि अब वह ठीक हैं और आगे बढ़ सकती हैं. इसके बाद उन्होंने करण जौहर से बात की और उन्होंने नीतू को फिल्मों में वापस लौटने की सलाह दी.

नीतू कपूर का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो नीतू कपूर की नई फिल्म 'दादी की शादी' शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. हालांकि, फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. उनकी एक और फिल्म पाइपलाइन में है, जिसका नाम है 'लेटर्स टू मिस्टर खन्ना'.