menu-icon
India Daily

बंगाल में 'दीदी' आउट, 'दादा' इन: 4 मई की जीत से 9 मई की शपथ तक, सुवेंदु अधिकारी के CM बनने की पूरी स्टोरी

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी नए मुख्यमंत्री बनेंगे. आईए देखते हैं कि चार मई के चुनावी नतीजों से लेकर शपथ ग्रहण तक का पूरा खेला.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
बंगाल में 'दीदी' आउट, 'दादा' इन: 4 मई की जीत से 9 मई की शपथ तक, सुवेंदु अधिकारी के CM बनने की पूरी स्टोरी
Courtesy: X

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव आ गया है. दश्कों पुराने सीमकरणों को तोड़ते हुए भाजपा ने बंगाल में 207 सीटों से धमाकेदार जीत हासिल की. इस विजयी रथ को चलाने वाले और ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी ने पूरे देश में अपनी राजनीति ताकत का पावर दिखाया. आपको बता दें कि सुवेंदु ममता को दो बार हरा चुके हैं. एक बार भवानीपुर से और उससे पहले नंदीग्राम से ममतो को हार का स्वाद चखाया है. इसी बीच उनके PA की बेहरहमी से हत्या भी हो गई. इसी बीच चुनाव परिणाम के दिन से लेकर नई सरकार के गठन तक कई और घटनाएं घटी.

4 मई: बंगाल में पहली बार भाजपा जीती

बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे चार मई को आए. बीजेपी ने 294 में से 207 सीटें पर अपना दबदबा बनाया और ऐतिहासिक जीत दर्ज की. वहीं टीएमसी सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई. राज्य में कुल 294 विधानसभा सीट हैं. फाल्टा पर 21 मई को दोबारा चुनाव होंगे. उसका रिजल्ट 24 मई को आएगा.

5 मई: ममता बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी

इसके बाद दीदी ममता ने पांच मई को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि, "मैं हारी नहीं हूं, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी. हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं." उन्होंने भाजपा पर कई आरोप लगाए और कहा कि, "चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं."

6 मई: सुवेंदु के PA की हत्या

इस राजनीतिक तनाव के बीच छह मई को एक बेहद हिंसक घटना घटी. सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की कोलकाता के पास मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के समय चंद्रनाथ अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सफर कर रहे थे, तभी एक कार ने उनका रास्ता रोक लिया. इसी बीच मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. छह से दस राउंड गोलियां चलने से पूरा राज्या दहल उठा.

7 मईः बंगाल गवर्नर ने विधानसभा भंग की

बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने सात मई को बड़ा कदम उठाया. उन्होंने ममता के सीएम पद से इनकार करने के बाद विधानसभा भंग कर दी. लोकभवन से गुरुवार शाम को इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ. इसका मतलब था कि ममता कैबिनेट के किसी भी मंत्री के पास अब कोई पावर नहीं रहेगी.

8 मई: नए सीएम का ऐलान

आठ मई को तय हो गया कि राज्य के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे. नई सरकार में दो उप-मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. पहली डिप्टी सीएम रूपा गांगुली होंगी, जबकि दूसरे पद पर दार्जिलिंग से पुरुष विधायक बैठेगा. इसके अलावा सुवेंदु खुद राज्य के महत्वपूर्ण गृह मंत्रालय का प्रभार भी संभालने वाले हैं.

9 मई: भव्य शपथ ग्रहण समारोह

सुवेंदु नवनिर्वाचित विधायक दल की अहम बैठक के लिए कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर पहुंच चुके हैं. अमित शाह की अध्यक्षता वाली इस बैठक में उनके नाम का औपचारिक ऐलान हो गया है. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह दस बजे मुख्यमंत्री का भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा. वहां प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेता शामिल होंगे.