'प्यार किया तो डरना क्या, चुनाव आयोग चोरी-चुपके कर रहा बीजेपी के ट्वीट रीट्वीट', संजय सिंह ने सबूत दिखाकर मचाया तहलका!
Delhi Assembly Election: नई दिल्ली के इलेक्शन कमीशन के एक्स हैंडल से बीजेपी का एक ट्वीट रीट्वीट हो गया. इसका स्क्रीनशॉट आप नेता संजय सिंह ने शेयर करके कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है.
Delhi Assembly Election: दिल्ली चुनाव आयोग ने बीजेपी के एक ट्वीट को रीट्वीट किया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी का गुस्सा फूट पड़ा. आप ने सवाल उठाया कि क्या चुनाव आयोग किसी पार्टी के ट्वीट को रीट्वीट कर सकता है? इसके बाद चुनाव आयोग ने विस्तृत जवाब देकर यह स्पष्ट किया कि यह कदम किसने और क्यों उठाया. इसके साथ ही आयोग ने तुरंत कार्रवाई भी की.
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने नई दिल्ली के जिला चुनाव अधिकारी के ऑफीसियल एक्स हैंडल से बीजेपी के किए गए ट्वीट को रीट्वीट करने का स्क्रीनशॉट शेयर करके तहलका मचा दिया है. संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि इलेक्शन ऑफिसर बीजेपी के ट्वीट को रीट्वीट करना चालू कर दिया है.
इलेक्शन कमीशन ने आगे लिखा कि यह पता चला है कि सोशल मीडिया सामग्री के साथ नियमित जुड़ाव के हिस्से के रूप में उक्त ट्वीट का जवाब देते समय अनजाने में यह विशेष ट्वीट रीपोस्ट हो गया था. डीईओ के संज्ञान में आते ही रीपोस्ट को तुरंत हटा दिया गया.
सोशल मीडिया अधिकारी को बदला गया
इलेक्शन कमीशन ने संजय सिंह के पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा कि इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए, जवाबदेही सुनिश्चित करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सोशल मीडिया सेल के नोडल अधिकारी को तुरंत बदल दिया गया है. इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया सेल को डीईओ के सोशल मीडिया संचार की अखंडता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए भविष्य की व्यस्तताओं में अधिक सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है. यह स्पष्टीकरण डीईओ की निष्पक्षता और भारत के चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए जारी किया गया है.
और पढ़ें
- 'प्यार किया तो डरना क्या, चुनाव आयोग चोरी-चुपके कर रहा बीजेपी के ट्वीट रीट्वीट', संजय सिंह ने सबूत दिखाकर मचाया तहलका!
- केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की साल 2025-26 के लिए गेहूं खरीद योजनाओं की समीक्षा, 5 राज्यों के मंत्री रहे मौजूद
- दिल्ली में कड़ाके की ठंड, कोहरे के बाद ग्रैप 4 से कैसे बढ़ेंगी मुश्किलें?