दिल्ली में कड़ाके की ठंड, कोहरे के बाद ग्रैप 4 से कैसे बढ़ेंगी मुश्किलें?


Gyanendra Tiwari
15 Jan 2025

दिल्ली की हवा खराब

    दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड और कोहरे के साथ राजधानी की हवा भी खराब से खराब कैटेगरी में चली गई है.

दिल्ली में ग्रैप 4 लागू

    वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बुधवार को दिल्ली में ग्रैप 4 लागू कर दिया.

बुधवार को खराब हुई दिल्ली की हवा

    ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार 14, 2025 को दिल्ली का एक्यूआई 275 था, लेकिन बुधवार को इसमें तेजी से वृद्धि हुई.

क्यों बढ़ा दिल्ली का प्रदूषण

    प्रदूषण के स्तर में तेजी का कारण घना कोहरा और कम तापमान है.

कई चीजों पर लगी रोक

    दिल्ली में ग्रैप 4 लागू होने के बाद कई चीजों पर पाबंदी लग गई है.

कंस्ट्रक्शन पर लगी रोक

    ग्रैप 4 लगने के साथ ही दिल्ली में कंस्ट्रक्शन के काम पर पाबंदी भी लगा दी गई है.

किन वाहनों पर रोक

    एलएनजी, सीएनजी, इलेक्ट्रिक या बीएस-VI मानकों वाले ट्रकों को प्रतिबंध से छूट दी गई है. अन्य भारी वाहनों पर रोक लगाई गई है.

ऑनलाइन मोड में चल सकती है कक्षाएं

    कक्षा 10 और 12 को छोड़कर सभी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत की उम्मीद की जा सकती है.

More Stories