Union Food Minister Pralhad Joshi : केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को रबी विपणन सत्र 2025-26 के दौरान खाद्यान्न खरीद की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक वर्चुअल बैठक आयोजित की. इस बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात और राजस्थान जैसे पांच प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों के खाद्य मंत्रियों ने भाग लिया.
बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और मूल्य नियंत्रण के लिए इन राज्यों के योगदान को सुनिश्चित करना था.केंद्रीय मंत्री ने कहा, "इन पांच राज्यों में गेहूं खरीद की महत्वपूर्ण क्षमता है और ये राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं.
खरीद तंत्र को मजबूत बनाने के निर्देश
प्रल्हाद जोशी ने जिलेवार लक्ष्य निर्धारित करने, दूरदराज के क्षेत्रों में खरीद केंद्र स्थापित करने, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और स्टॉक की गुणवत्ता बनाए रखने जैसे पहलुओं पर जोर दिया.
राज्यों से आग्रह किया गया कि वे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत आवश्यक मात्रा में खरीद को प्राथमिकता दें ताकि परिवहन लागत में कमी लाई जा सके और केंद्रीय पूल का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित हो सके.
प्रमुख अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव, भारतीय खाद्य निगम के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक और राज्य खाद्य सचिव भी शामिल हुए.
कटाई से पहले तैयारी की योजना
गेहूं की बुवाई लगभग समाप्ति पर है, और अप्रैल में कटाई शुरू होने की संभावना है. ऐसे में यह बैठक खरीफ सत्र को सफलतापूर्वक संपन्न करने की दिशा में एक अहम कदम है.
(इस खबर को इंडिया डेली लाइव की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)