रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी से फोन पर बात की. जेलेंस्की ने पीएम मोदी से फोन पर हुई बातचीत के बाद एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने रूस-यूक्रेन जंग को खत्म कराने के लिए पीएम मोदी का समर्थन मांगा.
जेलेंस्की ने कहा, 'यह महत्वपूर्ण है कि भारत हमारे शांति प्रयासों का समर्थन कर रहा है और इस स्थिति से सहमत है कि यूक्रेन से संबंधित हर चीज का निर्णय यूक्रेन की भागीदारी से ही होना चाहिए. अन्य किसी भी तरीके से कुछ हासिल नहीं होगा.'
I had a long conversation with the Prime Minister of India @narendramodi. We discussed in detail all important issues – both of our bilateral cooperation and the overall diplomatic situation. I am grateful to the Prime Minister for his warm words of support for our people.
I… pic.twitter.com/Lx9b3sMAbb— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) August 11, 2025Also Read
पीएम ने कहा हम हर तरह से सहयोग को तैयार
इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति को इस युद्ध को लेकर भारत का रुख साफ कर दिया है. पीएम मोदी ने कहा, 'मैंने इस युद्ध को सुलझाने के लिए और शांति बहाली के लिए भारत के रुख को साफ कर दिया है. भारत इस संबंध में और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए हर तरह से सहयोग करने को तैयार है.'
जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को कल रूस द्वारा ज़ैपसोरिज़िया के एक बस स्टेशन पर किए गए हमले की भी जानकारी दी जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए थे. उन्होंने कहा कि रूस ऐसे समय में हमले कर रहा है जब दुनियाभर में इस युद्ध को रोकने के लिए कूटनीतिक स्तर पर कोशिशें की जा रही हैं.
रूस से तेल आयात कम करे भारत
जेलेंस्की ने पीएम मोदी से रूस पर प्रतिबंधों को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि रूस की आर्थिक क्षमता को रोकने के लिए भारत को रूस से तेल की खरीद कम करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि रूस के साथ मजबूत संबंध रखने वाला नेता रूस को यह संदेश भेजे कि ताकि वह दबाव महसूस करे.
सितंबर में निजी तौर पर मुलाकात कर सकते हैं दोनों नेता
जेलेंस्की ने कहा कि हमारे बीच सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान व्यक्तिगत तौर पर बैठक करने की योजना बनाने और एक दूसरे के साथ यात्राओं का आदान प्रदान करने पर काम करने पर भी सहमति बनी.