Terrorist attack on army vehicle in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार राजौरी में भारतीय सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने सेना की गाड़ी को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीयां चलाई. बताया जा रहा है कि यह हमला राजौरी के सुंदरबनी इलाके में हुआ. सुंदरबनी के एक गांव में बुधवार की दोपहर करीब एक बजे के आसपास आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर हमला किया. रिपोर्ट की मानें तो आतंकियों ने करीब एक से दो राउंड फायरिंग की है.
बताया जा रहा है कि जब भारतीय सेना गश्त कर रही थी तब आतंकियों ने यह हमला किया. सेना के जवान कुछ समझ पाते कि उनपर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. अभी तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार किसी भी तरह के हताहत की कोई खबर सामने नहीं है.
आतंकियों के गोलीबारी के बाद भारतीय सेना ने पूरे इलाके की घेराबंद करके सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सेना की गाड़ी पर हमला करने वाले आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है. धीरे-धीरे करके सेना की अतिरिक्त तुकड़ियों को राजौरी पहुंच रही है.
इस आतंकी हमले से पहले भारतीय सेना ने पड़ोसी पाकिस्तान से घुसपैठ कर रहे 7 आतंकियों को मौत के घाट उतारा था. आतंकियों ने इससे पहले भी भारतीय सेना पर घात लगाकर हमला किया है लेकिन हर बार आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में भारतीय सेना ने जवाब दिया है.
3 फरवरी को भारतीय सेना के रिटायर्ड लांस नायक की आतंकियों ने हत्या कर दी थी. आतंकियों ने उनके पूरे परिवार पर हमला किया था, जिसमें उनकी मौत और उनकी पत्नी आईना और बेटी साइना गंभीर रूप से घायल हुए थे.