menu-icon
India Daily

एयरपोर्ट पर मासूमियत ने जीत लिया दिल, CISF जवान को बच्ची का सैल्यूट वायरल; वीडियो देख भावुक हुए लोग

एयरपोर्ट पर एक छोटी बच्ची के CISF जवान को सैल्यूट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मासूम पल ने लोगों को भावुक कर दिया. हर कोई बच्ची की मासूमियत की तारीफ कर रहा है.

babli
Edited By: Babli Rautela
एयरपोर्ट पर मासूमियत ने जीत लिया दिल, CISF जवान को बच्ची का सैल्यूट वायरल; वीडियो देख भावुक हुए लोग
Courtesy: X (@CISFHQrs)

मुंबई: कभी कभी जिंदगी में कुछ पल इतने सादे होते हैं, लेकिन उनका असर बहुत गहरा होता है. एक छोटा सा इशारा भी दिल में बड़ी जगह बना लेता है. ऐसा ही एक खूबसूरत पल तब सामने आया जब एयरपोर्ट पर एक नन्हीं बच्ची ने CISF के एक जवान को सैल्यूट किया. यह सिर्फ एक सलामी नहीं थी, बल्कि उस सम्मान की झलक थी जो देश के सबसे छोटे नागरिक भी अपने रक्षकों के लिए महसूस करते हैं.

सोशल मीडिया पर एक यह दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची पूरे आत्मविश्वास और सम्मान के साथ CISF जवान के सामने सैल्यूट करती है. जवान भी इस पल को मुस्कुराकर स्वीकार करता है.

CISF ने शेयर किया खास पल

इस वीडियो को CISF ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. पोस्ट में लिखा गया कि यह सिर्फ एक सैल्यूट नहीं बल्कि गर्व और सम्मान का प्रतीक है. उन्होंने इस पल को बेहद खास और भावुक बताया. CISF के अनुसार यह वीडियो दिखाता है कि किस तरह मासूमियत और कर्तव्य एक साथ नजर आते हैं. एक तरफ एक बच्ची का निष्कपट सम्मान और दूसरी तरफ एक जवान की जिम्मेदारी, यह दृश्य हर किसी के दिल को छू गया.

यह घटना सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के बीच गहरे संबंध को भी दर्शाती है. यह दिखाता है कि लोग अपने सुरक्षाकर्मियों को कितना सम्मान देते हैं और उनके काम को कितना महत्व देते हैं.

सोशल मीडिया पर भावुक हुए लोग

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन भी तेजी से सामने आए हैं. एक यूजर ने लिखा कि सबसे ताकतवर सैल्यूट वही होता है जो दिल से किया जाए. दूसरे यूजर ने कहा कि हमारी सुरक्षा बलों की वजह से ही हम सुरक्षित महसूस करते हैं. आज के समय में जहां सोशल मीडिया पर तरह तरह की खबरें आती हैं, वहां इस तरह का पॉजिटिव वीडियो लोगों को राहत देता है. यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि सम्मान और कृतज्ञता जैसी भावनाएं आज भी समाज में जिंदा हैं.