Jammu-Kashmir Road Accident: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा तड़के करीब 5:30 बजे चटियारी-चिंगुस के पास हुआ, जब एक टेंपो ट्रैवलर और एक मिनी लोड कैरियर के बीच जोरदार टक्कर हो गई.
हादसा इतना भीषण था कि टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में मृतकों की पहचान इन्शा फातिमा (26) निवासी खतरा और फरजंद बेगम (50) निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है. दोनों महिलाएं घटनास्थल पर ही मृत पाई गईं.
Two killed , seven passengers injured in road accident at Chingus Chatyari on Jammu Rajouri Poonch National Highway in Rajouri district. pic.twitter.com/tSezPNt1yC
— ARIF QURESHI (@ARIFQUR10278306) June 24, 2025Also Read
घायलों में फरजंद बेगम के पति मोहम्मद इकबाल और उनकी बेटी रफिया इकबाल भी शामिल हैं. कुल नौ घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सात घायलों को राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, जबकि एक गंभीर घायल व्यक्ति और उनका नाबालिग भतीजा सेना के अस्पताल में रेफर किए गए हैं.
पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है.