menu-icon
India Daily

अगले 24 घंटे कयामत से कम नहीं! हिमाचल, उत्तराखंड, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को लेकर IMD की डरावनी चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आने का मध्यम से उच्च जोखिम होने की आशंका है. उत्तराखंड में अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पौडी, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टेहरी, उत्तरकाशी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

Gyanendra Sharma
अगले 24 घंटे कयामत से कम नहीं! हिमाचल, उत्तराखंड, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को लेकर IMD की डरावनी चेतावनी
Courtesy: Social media

 Heavy rain likely in north India: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में पिछले कई दिनों से बारिश जारी है. कई इलाकों में बाढ़ और लैंडस्लाइड से जनजीवन अस्तवयस्त हो गई है. कई लोगों की जान गई है और कइयों को अपना घर छोड़ना पड़ा है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आने का मध्यम से उच्च जोखिम होने की आशंका है. उत्तराखंड में अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पौडी, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टेहरी, उत्तरकाशी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बाढ़ का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अनंतनाग, डोडा, कठुआ, किस्तवार, कुलगाम, पंच, रामबन, रियासी, उधमपुर में बाढ़ की चेतावनी है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहुल-स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर अपडेट के लिए बने रहें और सुरक्षा के लिए नालियों, पुलियों और गिरी हुई बिजली लाइनों से बचें नदी के निकट बाढ़ संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें.

उत्तराखंड में 3 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, चमोली, पिथौड़ागढ़, रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. लोगों से बेवजह घर से बाहर न जाने की अपील की है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जिले के लक्सर और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ और भूमि कटाव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया.