menu-icon
India Daily

चचेरे भाई ने मजाक-मजाक में प्राइवेट पार्ट में डाल दी कंप्रेसर पाइप, शरीर में हवा भरने से शख्स की हुई दर्दनाक मौत

गुजरात में एक व्यक्ति के साथ की गई शरारत उस समय जानलेवा साबित हुई जब उसके चचेरे भाई ने उसके गुप्तांगों में कंप्रेसर पाइप डाल दिया.

Gyanendra Tiwari
चचेरे भाई ने मजाक-मजाक में प्राइवेट पार्ट में डाल दी कंप्रेसर पाइप, शरीर में हवा भरने से शख्स की हुई दर्दनाक मौत
Courtesy: Social Media

गुजरात के कड़ी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उसके चचेरे भाई ने मजाक में कंप्रेसर पाइप उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दी, जिससे उसकी शरीर में हवा भर गई और उसकी मौत हो गई.

यह घटना सोमवार को कड़ी के एक मेटल कंपनी में हुई, जहां प्रगति नामक शख्स अपने भाई घेवाभाई और उसके दोस्तों के पास घूमने आया था. वे सभी एक दिन पहले रिपब्लिक डे के मौके पर छुट्टी पर थे और आराम कर रहे थे. इस दौरान, प्रगति के चचेरे भाई, अल्पेश ने मजाक के तौर पर कंप्रेसर पाइप को प्रगति के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया.

शरीर में हवा भरने से हुई दर्दनाक मौत

कंप्रेसर पाइप के माध्यम से शरीर में हवा भरने के बाद प्रगति की स्थिति बिगड़ गई. वह उल्टी करने लगा और अचानक बेहोश हो गया. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे अहमदाबाद सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

भाई ने की शिकायत

प्रगति के भाई घेवाभाई ने बताया कि अल्पेश को कंप्रेसर पाइप के जरिए हवा के दबाव के बारे में पूरी जानकारी थी, फिर भी उसने मजाक करने के लिए यह खतरनाक कदम उठाया. इस घटना के बाद घेवाभाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

पुलिस की जांच

पुलिस के अनुसार, यह एक मजाक के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन इसके परिणाम इतने गंभीर हुए कि एक व्यक्ति की जान चली गई. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह सिर्फ एक हादसा था या फिर इसे किसी और रूप में देखा जा सकता है.