T20 World Cup 2026

नेल पॉलिश लगाने से हो सकता है स्किन कैंसर, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा; जानिए इसे लगाने से होने वाले नुकसान

Nail Polish Side Effects: नेल पेंट में मौजूद फॉर्मल्डिहाइड और टोल्यून जैसे केमिकल्स स्किन में अवशोषित होकर कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं. रिसर्च में पाया गया कि यूवी लैम्प्स से सूखने वाले नेल पॉलिश से कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होती हैं. विशेषज्ञों ने रोजाना नेल पेंट लगाने से परहेज और त्वचा को नियमित आराम देने की सलाह दी है.

Pinterest
Km Jaya

Nail Polish Side Effects: नेल पेंट का इस्तेमाल आजकल फैशन और पर्सनालिटी का अहम हिस्सा बन गया है. महिलाएं ही नहीं, अब पुरुष भी स्टाइलिश दिखने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. लेकिन हालिया रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों की राय बताती है कि यह खूबसूरती कभी-कभी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है. दरअसल, नेल पेंट में मौजूद कुछ केमिकल्स और यूवी लैम्प्स के इस्तेमाल से स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है.

हार्वर्ड हेल्थ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई नेल पॉलिश में फॉर्मल्डिहाइड, टोल्यून और डिब्यूटाइल फ्थेलेट जैसे तत्व पाए जाते हैं. ये रासायनिक पदार्थ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क में आने पर शरीर में अवशोषित हो जाते हैं और कैंसर की आशंका को बढ़ा सकते हैं. बार-बार नेल पेंट लगाने और उसे रिमूवर से हटाने की प्रक्रिया में ये केमिकल्स त्वचा की गहराई तक पहुंच जाते हैं.

स्किन कैंसर का बढ़ सकता खतरा

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, सैन डिएगो के रिसर्चर्स ने इस पर अध्ययन करते हुए पाया कि यूवी लैम्प्स से सूखने वाले जेल नेल पॉलिश का बार-बार उपयोग त्वचा की कोशिकाओं को गंभीर रूप से प्रभावित करता है. अध्ययन में पाया गया कि केवल 20 मिनट की यूवी एक्सपोजर में 20 से 30 प्रतिशत सेल्स नष्ट हो गईं. वहीं लगातार एक्सपोजर देने पर यह संख्या 60 से 70 प्रतिशत तक पहुंच गई. इतना ही नहीं, डीएनए में ऐसे बदलाव भी पाए गए जो स्किन कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं.

लंबे समय तक उपयोग हो सकता है खतरनाक

हालांकि, PubMed पर प्रकाशित एक सिस्टमेटिक रिव्यू में कहा गया है कि जेल मैनिक्योर में इस्तेमाल होने वाले यूवी लैम्प्स से कैंसर का खतरा संभावित तो है, लेकिन इसे अभी पूरी तरह से प्रमाणित नहीं कहा जा सकता. फिर भी वैज्ञानिक मानते हैं कि इसका लगातार और लंबे समय तक उपयोग शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है.

प्रेग्नेंसी के दौरान और छोटे बच्चों को रखें दूर

एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि रोजाना नेल पेंट लगाने से बचना चाहिए. महीने में एक से दो हफ्ते नाखूनों को बिना पॉलिश के आराम देना जरूरी है. अगर आपको नियमित रूप से नेल पेंट का उपयोग करना है, तो ट्रांसपेरेंट या नेचुरल इंग्रेडिएंट्स वाले नेल पेंट को प्राथमिकता दें. प्रेग्नेंसी के दौरान और छोटे बच्चों के लिए इन उत्पादों से दूरी बनाना सबसे सुरक्षित माना गया है. विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि जिन लोगों की त्वचा बहुत संवेदनशील है, जिनके परिवार में कैंसर का इतिहास रहा है या जो बार-बार जेल पॉलिश और यूवी लैम्प्स का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. सौंदर्य के साथ सेहत की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है. 

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.