'राहुल गांधी कांग्रेस में सबसे समझदार मूर्ख', बीजेपी ने US के सामने बिक जाने वाले बयान पर कसा तंज
लोकसभा में आज राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका डील को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला. हालांकि बीजेपी ने उनके इन आरोपों को बेतुका बताया है.
नई दिल्ली: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर लोकसभा में आज यानी बुधवार को विपक्ष के नेता केंद्र सरकार को घेरा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस डील को लेकर कहा कि अगर ट्रंप इंडिया गठबंधन से बातचीत करते बैठते तो शायद आज कुछ अलग होता. हालांकि उनके इन बयान पर बीजेपी का तीखा पलटवार आया है.
बीजेपी ने कांग्रेस नेता के इस बयान पर उन्हें 'कांग्रेस में सबसे समझदार मूर्ख' बताया है. इतना ही नहीं उन पर पार्लियामेंट की मर्यादा को सबसे निचले लेवल पर ले जाने का आरोप लगाया है. वहीं राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर भारत को बेचने का आरोप लगाया और इस डील को थोक सरेंडर कहा था.
सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला
BJP के नेशनल स्पोक्सपर्सन सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के इस बयान का विरोध जताते हुए कहा कि उन्होंने पॉलिटिकल बातचीत और पार्लियामेंट के व्यवहार का लेवल गिरा दिया है. त्रिवेदी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बार-बार बेतुके और झूठे आरोप लगाए हैं. यूनियन बजट पर बहस में हिस्सा लेते हुए विपक्ष के नेता ने कहा कि सरकार ने 1.5 अरब भारतीयों के भविष्य को सरेंडर कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि इस डील के तहत, भारत की एनर्जी सिक्योरिटी कमजोर हो जाएगी. क्योंकि अब अमेरिका यह तय करेगा कि हमें किससे तेल खरीदना है और किससे नहीं? उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानों के हितों से भी खेलवार करने का आरोप लगाया है.
राहुल गांंधी ने संसद में क्या कहा?
त्रिवेदी ने राहुल गांधी के इन आरोप पर हमला बोलते हुए कहा कि संसद को लंबे समय से सबसे ऊंचे डेमोक्रेटिक स्टैंडर्ड का सिंबल माना जाता रहा है. हालांकि, आज, विपक्ष के नेता राहुल गांधी के व्यवहार, भाषा और स्टाइल के ज़रिए, राजनीति और पार्लियामेंट्री मर्यादा को सबसे निचले स्तर पर ले जाने की बहुत निंदनीय कोशिश की गई. एक बार फिर, अपने जाने-पहचाने, फ्रस्ट्रेटेड स्टाइल में, उन्होंने जलन से भरे हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बार-बार बेबुनियाद और बेतुके आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि संसद में एक तरह के शिष्टाचार की उम्मीद की जाती है.