टी20 क्रिकेट के इतिहास में जब खेला गया 3 Super Over वाला मैच, भारत-अफगान मैच में भी टूट गई थी रोमांच की सारी हदें
अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में हराया. यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार हुआ जब मैच का फैसला दो सुपर ओवर से हुआ.
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप डी मुकाबले ने क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच की नई परिभाषा दी. साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया यह मैच निर्धारित 20 ओवर के बाद बराबरी पर छूटा. पहला सुपर ओवर भी नतीजा तय नहीं कर सका. आखिरकार दूसरे सुपर ओवर में केशव महाराज ने आखिरी गेंद पर पांच रन बचाते हुए साउथ अफ्रीका को यादगार जीत दिलाई.
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 187 रन बनाए. जवाब में अफगानिस्तान टीम भी 187 रन ही बना सकी. इसके बाद पहला सुपर ओवर भी बराबरी पर समाप्त हुआ. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब किसी मैच का फैसला दो सुपर ओवर से हुआ.
अफ्रीका की टीम ने दर्ज की जीत
दूसरे सुपर ओवर में 24 रनों का पीछा करने उतनी अफगानिस्तान की टीम पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना सकी. दूसरी गेंद पर अफगान का पहला विकेट गिर गया. हालांकि, इसके बाद अगली तीन गेंदों पर गुरबाज ने लगातार 3 छक्के लगाकर दिए. ओवर की आखिरी गेंद पर गुरबाज बॉल को बाउंड्री लाइन के पार नहीं पहुंचा सके.
दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को अंतिम गेंद पर छह रन की जरूरत थी. केशव महाराज ने दबाव में सटीक गेंद फेंकी और केवल एक रन दिया. इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने मुकाबला अपने नाम कर लिया.
भारत और अफगानिस्तान मैच का किस्सा
टी20 वर्ल्ड कप में यह पहली घटना है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय टी20 में मल्टीपल सुपर ओवर पहले भी देखे गए हैं. यह दुर्लभ लेकिन रोमांचक स्थिति मानी जाती है. साल 2024 में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में भी दो सुपर ओवर हुए थे. उस मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की थी और अफगानिस्तान को करीबी हार झेलनी पड़ी थी.
जब खेले गए 3 सुपर ओवर
पिछले साल नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जो टाई हुआ. इस मैच का नतीजा तीसरे सुपर ओवर में निकला था. आखिरकार डच टीम ने जीत हासिल की. यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिना जाता है. उस मैच में जैक लायन-कैशेट ने घातक गेंदबाजी की थी और अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई थी.
और पढ़ें
- T20 world cup 2026: टी20 के इतिहास का सबसे रोमांचक मैच, दूसरे सुपर ओवर की आखिरी बॉल पर जीता साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान चूका
- 'BCCI ने की बार-बार पाकिस्तान को मनाने की रिक्वेस्ट…', शोएब मलिक के शो में चला राजीव शुक्ला का फर्जी ऑडियो; मचा बवाल
- विश्व कप के बीच भारत को लगा तगड़ा झटका, अस्पताल में भर्ती अभिषेक शर्मा, नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल