menu-icon
India Daily

कौन हैं समरीन कौर? जिसपर आया क्रिकेटर अर्शदीप सिंह का दिल! यहां देखें वायरल वीडियो

समरीन कौर का जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था. उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बी.कॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की. 2018 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर के लिए ऑडिशन दिया और राज्य फाइनलिस्ट बनीं. तब वे काफी युवा थीं, इसलिए आगे नहीं बढ़ पाईं, लेकिन इस सफर ने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने का मौका दिया.

antima
Edited By: Antima Pal
कौन हैं समरीन कौर? जिसपर आया क्रिकेटर अर्शदीप सिंह का दिल! यहां देखें वायरल वीडियो
Courtesy: x

मुंबई: पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं. 26 साल की इस खूबसूरत अभिनेत्री और मॉडल ने म्यूजिक वीडियो और वेब कंटेंट से अपनी पहचान बनाई है. हाल ही में वायरल हुई तस्वीरों और IPL मैचों में उनकी मौजूदगी ने फैंस को और उत्सुक कर दिया है.

कौन हैं समरीन कौर? 

समरीन कौर का जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था. उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बी.कॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की. 2018 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर के लिए ऑडिशन दिया और राज्य फाइनलिस्ट बनीं. तब वे काफी युवा थीं, इसलिए आगे नहीं बढ़ पाईं, लेकिन इस सफर ने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने का मौका दिया.

समरीन ने अपना करियर म्यूजिक वीडियो से शुरू किया. उन्होंने जॉर्डन संधू के 'बोटल फ्री', जस्स मानक के 'यारा तेरे वर्गा', खान भैणी के 'ऑल गुड', मनिंदर बुट्टार के 'मोमबत्तियां' और बादशाह के 'बावला' जैसे पॉपुलर गानों में काम किया. इन वीडियोज ने उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री में अच्छी पहचान दिलाई. इसके अलावा उन्होंने ZEE5 पर रिलीज हुई वेब फिल्म 'नेल पॉलिश' में अर्जुन रामपाल और मनव कौर के साथ काम किया. फिल्म '83' में भी उनकी छोटी भूमिका रही.

'तुझे भूलना तो चाहा' गाने में आ चुकी नजर

हाल ही में उन्होंने जुबिन नौटियाल के गाने 'तुझे भूलना तो चाहा' में लीड रोल किया, जो काफी हिट रहा. समरीन ने ग्लेनमार्क, fbb इंडिया, निकॉन और वीट जैसी बड़ी ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी की है. वे कॉस्मोपॉलिटन मैगजीन के कवर पर भी छपीं. उनकी खूबसूरती और स्क्रीन पर सहज अभिनय ने उन्हें जल्दी ही लोकप्रिय बना दिया.

अभी चर्चा का मुख्य कारण अर्शदीप सिंह से जुड़ी अफवाहें हैं. 27 साल के अर्शदीप और 26 साल की समरीन हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर साथ देखे गए, जहां दोनों हंसते-बात करते और शरमाते नजर आए. वे एक साथ गुरुद्वारे भी गए. 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के दौरान समरीन अर्शदीप को सपोर्ट करने पहुंची थीं. 

मैच के बाद पैपराजी ने उन्हें स्टेडियम से बाहर निकलते हुए कैद किया. एक स्नैपचैट स्टोरी में हाथ पकड़े हुए तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस ने टैटू और एक्सेसरीज के आधार पर समरीन को पहचाना. इससे पहले समरीन का नाम यूट्यूबर आशीष चंचलानी से भी जुड़ा था. दोनों के बीच रिलेशनशिप की अफवाहें चली थीं, लेकिन बाद में दोनों ने इन खबरों को साफ किया. समरीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ क्लैरिफिकेशन भी दिया था. फिलहाल न तो अर्शदीप सिंह और न ही समरीन कौर ने इन डेटिंग अफवाहों की पुष्टि की है. फिर भी फैंस इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं.