menu-icon
India Daily

'कबीर सिंह' से लेकर 'धुरंधर 2' तक, बॉक्स ऑफिस पर इन A रेटेड फिल्मों ने धड़ाधड़ छापे नोट

भले ही इन फिल्मों में बोल्ड कंटेंट, हिंसा या सेंसिटिव टॉपिक्स हों, लेकिन दर्शक थिएटर पहुंचकर इनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. 'कबीर सिंह' हो या 'एनिमल' और अब 'धुरंधर 2' – इन सभी ने 18+ सर्टिफिकेट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
'कबीर सिंह' से लेकर 'धुरंधर 2' तक, बॉक्स ऑफिस पर इन A रेटेड फिल्मों ने धड़ाधड़ छापे नोट
Courtesy: x

मुंबई: पिछले कुछ सालों में ए रेटेड फिल्मों का क्रेज बॉलीवुड में लगातार बढ़ता जा रहा है. भले ही इन फिल्मों में बोल्ड कंटेंट, हिंसा या सेंसिटिव टॉपिक्स हों, लेकिन दर्शक थिएटर पहुंचकर इनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. 'कबीर सिंह' हो या 'एनिमल' और अब 'धुरंधर 2' – इन सभी ने 18+ सर्टिफिकेट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं. आइए जानते हैं इन ए रेटेड फिल्मों की धमाकेदार कमाई के बारे में.

धुरंधर 2 (2026): रणवीर सिंह की यह एक्शन थ्रिलर फिल्म अभी एक महीना पूरा करने वाली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने भारत में 1088 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन किया है. वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1718 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. पहले हफ्ते में ही 674 करोड़ का आंकड़ा पार कर यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ए रेटेड फिल्मों में शामिल हो गई. रणवीर सिंह का इंटेंस अवतार और एडिटर धर का डायरेक्शन दर्शकों को खूब भा रहा है.

एनिमल (2023): रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल की यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी थी. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 917.82 करोड़ रुपये की कमाई की. भारत में नेट कलेक्शन 556 करोड़ के आसपास रहा. रिलीज के बाद काफी विवादों में रहने के बावजूद दर्शकों ने इसे सुपरहिट बना दिया. हिंसा और इमोशन का अनोखा मिश्रण 'एनिमल' को यादगार बनाता है.

कबीर सिंह (2019): शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने भी ए रेटेड होने के बावजूद दर्शकों का दिल जीता. फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 379 करोड़ रुपये का कारोबार किया. भारत में ग्रॉस कलेक्शन 331 करोड़ के करीब रहा. संदीप रेड्डी वांगा की यह फिल्म शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनी. इंटेंस परफॉर्मेंस और स्ट्रॉन्ग स्टोरी लाइन ने इसे सुपरहिट बना दिया.

द केरल स्टोरी (2023): अदा शर्मा, सिद्धि इदनानी, योगिता बिहानी और सोनिया बलानी अभिनीत यह फिल्म 5 मई 2023 को रिलीज हुई. वास्तविक घटनाओं पर आधारित यह ड्रामा फिल्म ने वर्ल्डवाइड 303.97 करोड़ रुपये कमाए. भारत में यह 288 करोड़ के आसपास ग्रॉस कलेक्शन करने में सफल रही. विवादों के बावजूद फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया.

उड़ता पंजाब (2016): शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की यह फिल्म भी ए सर्टिफिकेट के साथ आई थी. ड्रग्स की समस्या पर बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 97 करोड़ रुपये की कमाई की. भारत में नेट कलेक्शन 60 करोड़ के आसपास रहा. फिल्म की साहसिक कहानी और शानदार एक्टिंग ने इसे यादगार बना दिया. ये ए रेटेड फिल्में साबित करती हैं कि अगर कहानी मजबूत हो और परफॉर्मेंस कमाल की हो, तो सर्टिफिकेट की परवाह किए बिना दर्शक थिएटर भर देते हैं. 'धुरंधर 2' जैसी फिल्में अब नया रिकॉर्ड बना रही हैं.