menu-icon
India Daily

कौन हैं आलिया भट्ट के होने वाले जीजा ईशान मेहरा? यहां जानें क्या करते हैं शाहीन भट्ट के मंगेतर

ईशान मेहरा एक प्रोफेशनल फिटनेस कोच हैं. वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की क्लासेस लेते हैं. पहले वे इंटरनेशनल स्विमर थे और भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यूथ एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था. उनकी फिटनेस जर्नी काफी इंस्पायरिंग है. इंस्टाग्राम पर उनके अकाउंट पर ज्यादातर वर्कआउट वीडियोज और जिम की तस्वीरें ही नजर आती हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
कौन हैं आलिया भट्ट के होने वाले जीजा ईशान मेहरा? यहां जानें क्या करते हैं शाहीन भट्ट के मंगेतर
Courtesy: x

मुंबई: आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा से सगाई कर ली है. शुक्रवार को शाहीन ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने अपनी डायमंड रिंग भी दिखाई. कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा- 'हमने शायद इस लाइकिंग ईच अदर वाली चीज को थोड़ा ज्यादा कर दिया.' यह खबर सुनकर फैन्स और सेलेब्स दोनों ही काफी खुश हैं.

कौन हैं आलिया भट्ट के होने वाले जीजा ईशान मेहरा?

अनन्या पांडे और रोहन जोशी जैसे स्टार्स ने भी उन्हें बधाई दी. लेकिन कई लोग सोच रहे होंगे कि आखिर ये ईशान मेहरा कौन हैं? क्या वो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं? बिल्कुल नहीं. ईशान बॉलीवुड से दूर, फिटनेस की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं. 

ईशान मेहरा एक प्रोफेशनल फिटनेस कोच हैं. वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की क्लासेस लेते हैं. पहले वे इंटरनेशनल स्विमर थे और भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यूथ एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था. उनकी फिटनेस जर्नी काफी इंस्पायरिंग है. इंस्टाग्राम पर उनके अकाउंट पर ज्यादातर वर्कआउट वीडियोज और जिम की तस्वीरें ही नजर आती हैं. वे ATG सर्टिफाइड कोच भी हैं और पहले अलिया भट्ट को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं. 

शाहीन और ईशान की मुलाकात का तरीका अभी तक सार्वजनिक नहीं हुआ है, लेकिन दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लगती है. पिछले साल अप्रैल में शाहीन ने ईशान के बर्थडे पर उनकी तस्वीरें शेयर करके रिलेशनशिप को इंस्टा ऑफिशियल कर दिया था. उस पोस्ट में उन्होंने ईशान को सनशाइन कहा था. आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी रजदान ने भी उस वक्त इशान को शुभकामनाएं दी थीं. दोनों की जोड़ी पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर प्यार बिखेर रही थी. छुट्टियों की तस्वीरों में भी वे साथ नजर आए थे.

अब दोनों की सगाई के बाद फैन्स वेडिंग की डेट जानने को उत्सुक हैं. शाहीन भट्ट मानसिक स्वास्थ्य की एडवोकेट और लेखिका हैं, जबकि ईशान का पूरा फोकस फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल पर है. यह सगाई भट्ट फैमिली के लिए खुशी का मौका है. शाहीन हमेशा से अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर काफी सावधानी बरतती रही हैं. फिलहाल वेडिंग की कोई आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है.