विराट कोहली से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक को झटका! रातों-रात गायब हुए इन सेलेब्स के मिलियन फॉलोअर्स, जानें वजह
यूजर्स इसे 'ग्रेट पर्ज 2026' का नाम दे रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में कई सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स के अकाउंट्स से रातोंरात हजारों-लाखों फॉलोअर्स कम हो गए. कुछ अकाउंट्स तो मिलियन तक फॉलोअर्स गंवा बैठे. यूजर्स ने स्क्रीनशॉट्स शेयर कर इसकी चर्चा शुरू की, जो तेजी से वायरल हो गई. लोग हैरान हैं कि आखिर ऐसा हुआ क्या?
सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. इंस्टाग्राम पर अचानक बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के फॉलोअर्स की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है. विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा, टेलर स्विफ्ट, काइली जेनर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सेलिना गोमेज, बेयॉन्से, एरियाना ग्रांडे और जस्टिन बीबर जैसे ग्लोबल स्टार्स भी इसकी चपेट में आ गए.
यूजर्स इसे 'ग्रेट पर्ज 2026' का नाम दे रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में कई सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स के अकाउंट्स से रातोंरात हजारों-लाखों फॉलोअर्स कम हो गए. कुछ अकाउंट्स तो मिलियन (10 लाख) तक फॉलोअर्स गंवा बैठे. यूजर्स ने स्क्रीनशॉट्स शेयर कर इसकी चर्चा शुरू की, जो तेजी से वायरल हो गई. लोग हैरान हैं कि आखिर ऐसा हुआ क्या?
सेलिब्रिटीज पर क्या असर?
विराट कोहली जैसे क्रिकेट आइकन, प्रियंका चोपड़ा जैसी ग्लोबल स्टार और पॉप आइकॉन टेलर स्विफ्ट – सभी के फॉलोअर्स घंटों में कम होते दिखे. काइली जेनर और सेलिना गोमेज जैसे इन्फ्लुएंसर्स भी इससे अछूते नहीं रहे. कई क्रिएटर्स ने शिकायत की कि उनके असली फॉलोअर्स भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुए, लेकिन बाद में वापस आ गए.