टीवी की मसाला क्वीन राखी सावंत ने एक बार फिर विवादों और अपनी खुलकर बात करने वाली स्टाइल से सुर्खियां बटोर ली हैं. इस बार उन्होंने थलापति विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन के डेटिंग रूमर्स पर अपनी राय दी है. राखी का कहना है कि दोनों को शादी कर लेनी चाहिए.
एक इंटरव्यू में मीडिया से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा- 'मुझे लगता है विजय और तृषा कृष्णन को शादी कर लेनी चाहिए. हम उनकी मेहंदी में आएंगे.' राखी ने ये भी कहा कि विजय और तृषा की जोड़ी बहुत अच्छी लगती है.
राखी ने तृषा कृष्णन के साथ अपने पुराने दिनों का जिक्र करते हुए बताया कि दोनों ने बॉलीवुड में संघर्ष की शुरुआत साथ की थी.बाद में तृषा साउथ इंडस्ट्री में चली गईं और वहां सफलता हासिल की. राखी का कहना है कि तृषा कृष्णन को वो अच्छी तरह जानती हैं, इसलिए उनके रिलेशन पर खुलकर बोल रही हैं.
विजय की हालिया राजनीतिक जीत पर भी राखी ने अपनी खुशी जताई. उन्होंने कहा- 'विजय तमिलनाडु में इतनी सीटें जीतने वाले पहले ईसाई नेता हैं. मुझे विजय बहुत पसंद हैं.' राखी ने ये भी बताया कि वो विजय के साथ एक गाना करने का सपना देखती थीं, लेकिन वो मौका नहीं मिला. अब वो सोच रही हैं कि विजय की पार्टी जॉइन कर लें.
'घिल्ली' की जोड़ी विजय और तृषा कृष्णन के बीच डेटिंग की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस को हमेशा आकर्षित किया है. अब राखी के बयान के बाद ये चर्चाएं और तेज हो गई हैं. विजय अभी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत का जश्न मना रहे हैं. उनकी फिल्म 'जन नायगन' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. ये फिल्म विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही है, इसलिए इसका इंतजार और भी बेसब्री से किया जा रहा है.